देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2026 15:34 IST2026-04-10T15:33:24+5:302026-04-10T15:34:18+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

PM narendra Modi Congratulates Nitish Kumar Taking Oath RS MP Will Enhance Dignity Of Parliament see post watch video | देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

file photo

Highlightsलंबा राजनीतिक अनुभव संसद की गरिमा को और बढ़ाएगा।कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं।बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शुक्रवार को शपथ लेने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं तथा सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की हर जगह सराहना हुई है। मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कुमार का लंबा राजनीतिक अनुभव संसद की गरिमा को और बढ़ाएगा।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं।

मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं। इससे पहले दिन में, जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उनके निकट भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी। कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई।

इस दौरान सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे मीडिया से बात करते हुए जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार दो-तीन दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा, "पूरा एनडीए एकजुट है।

भाजपा नेता और अन्य घटक दलों के नेता कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार में 20 वर्षों में जो काम किया है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। नीतीश मॉडल के तहत बिहार ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, वे हमें आगे बढ़ने में मार्गदर्शन करेंगी।" नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "निशांत कुमार पहले ही पार्टी में शामिल हो चुके हैं और इसमें सक्रिय भूमिका निभाएंगे।"

Web Title: PM narendra Modi Congratulates Nitish Kumar Taking Oath RS MP Will Enhance Dignity Of Parliament see post watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे