लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इफ्को के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इफ्को के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि नकई ने किसानों को सशक्त करने में अहम योगदान दिया था। उर्वरक उत्पादक कंपनी ‘इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कोआपरेटिव लिमिटेड’ के अध्यक्ष बलविंदर का सोमवार को निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “सरदार बलविंदर सिंह नकई कृषि और सहकारी क्षेत्र के अग्रणी व्यक्ति थे। उन्होंने किसानों को सशक्त करने में अहम योगदान दिया। उनका निधन दुखद है। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

इफ्को की ओर से कहा गया कि पिछले तीन दशक में भारतीय सहकारी आंदोलन को मजबूत करने में नकई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो