लाइव न्यूज़ :

मोदी बनाम योगी! नमामि गंगे के पोस्टर से पीएम मोदी की तस्वीर नदारद

By शीलेष शर्मा | Updated: June 9, 2021 18:28 IST

यूपी भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से लगातार दो ट्वीट किए गए हैं। नमामी गंगे परियोजना को लेकर किए गए इस ट्वीट में योगी, केशव मौर्या, दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की फोटो है।

Open in App
ठळक मुद्दे नमामि गंगे से जुड़ी 46 परियोजनाएं स्वीकृत, 21 परियोजनाएं हो चुकी हैं पूरी।योगी और मोदी के बीच चल रहे शीत  युद्ध के कारण योगी ने यह कदम उठाया है।योगी का कद छांटने के लिए वैकल्पिक नेतृत्व खड़ा किया जाए।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच शुरू हुआ शीत युद्ध शांत होता नहीं दिख रहा है।

इसके संकेत उस समय मिले, जब प्रदेश सरकार द्वारा नमामि गंगे को ले कर लगाए गए पोस्टरों से मोदी और शाह के चित्र नदारद थे। यह पहला मौक़ा है, जब सरकार द्वारा जारी किये गए किसी पोस्टर से  प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के चित्र हटा दिए गए हो। माना जा रहा है कि योगी और मोदी के बीच चल रहे शीत  युद्ध के कारण योगी ने यह कदम उठाया है।

हालाँकि मोदी और शाह की जोड़ी राज्यों को ठाकुर वाद से मुक्त कर आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण मतदाताओं को लामबंद करने में जुट गए हैं। सूत्र बताते हैं कि मोदी और शाह की कोशिश है कि योगी का कद छांटने के लिए वैकल्पिक नेतृत्व खड़ा किया जाए।

चूँकि योगी कथित रूप से आरोप है कि वह राज्य में ठाकुर वाद को बढ़ावा दे रहे है और ब्राह्मणों की उपेक्षा कर रहे हैं को देखते हुए मोदी ब्राह्मणों को आगे करने की कोशिश में जुटे हैं। पहले अपने करीबी एके शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की और अब जितिन प्रसाद को भाजपा में ला कर ब्राह्मण मतदाताओं को साधने की कोशिश हो रही है। योगी इस चाल को पूरी तरह भाप रहे हैं नतीजा उन्होंने अपनी छवि सुधारने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं। नमामि गंगे का पोस्टर उसी कड़ी का एक हिस्सा है। 

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीअमित शाहलखनऊउत्तर प्रदेशकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos