लाइव न्यूज़ :

कोलकाता रैली में विपक्ष की हुंकार पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही हैं!

By भाषा | Updated: January 20, 2019 11:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में विपक्षी दलों की विशाल रैली पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को जनता का पैसा लूटने से रोका वो ‘महाग‍ठबंधन’ बना रहे हैं।

Open in App

कोलकाता में विपक्षी दलों के एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दलों के प्रस्तावित ‘महाग‍ठबंधन’ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों का मेल है जिन्हें उन्होंने भारत को ‘‘लूटने’’ से रोका है। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन उनके खिलाफ नहीं बल्कि देश के लोगों के खिलाफ है। उन्होंने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी रैली को निशाने पर लिया। ममता बनर्जी का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि “बंगाल में, भाजपा का सिर्फ एक विधायक है लेकिन वे हमसे इतना डरे हुए हैं कि वे कह रहे हैं ‘बचाओ’।” 

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “यह ‘महाग‍ठबंधन’ नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि भारत के लोगों के खिलाफ है।’’ मोदी ने कहा, “भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी कार्रवाई ने कुछ लोगों को नाराज किया क्योंकि मैंने उन्हें सार्वजनिक धन लूटने के रोक दिया। उन्होंने ही ‘महाग‍ठबंधन’ बनाया है।” उन्होंने कहा कि ये नेता डर से साथ आए हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में भाजपा को यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दिये जाने की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल शासित राज्य में राजनीतिक दलों को अपने कार्यक्रमों की इजाजत भी नहीं है। भाजपा का विरोध कर रहे दलों का मखौल उड़ाते हुए उन्होंने कहा, “चुनावों के दौरान वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई और वे लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं। जो लोग लोकतंत्र का दम घोंटने में शामिल थे जब वे उसे बचाने की बात करें तो लोग कहेंगे ‘वाह क्या बात है’।”

विपक्षी रैली के उपहास के लिये ममता, नायडू ने मोदी की आलोचना की

“महाग‍ठबंधन को लोगों के खिलाफ” बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और तेदेपा नेता चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि विपक्ष के नेता “बंधुआ मजदूर” नहीं हैं जो प्रधानमंत्री की धुन पर नाचेंगे। सिलवासा की रैली में मोदी द्वारा विपक्षी ग‍ठबंधन पर की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए बनर्जी ने कहा, “वह (मोदी) ‘नवाब’ नहीं हैं और हम उनके गुलाम नहीं हैं जो उनकी धुन पर नाचेंगे।” 

उन्होंने कहा, “हम इस देश के स्वतंत्र नागरिक हैं। वह चाहते हैं कि हम उनके नौकर बन जाएं, लेकिन हम नहीं बनेंगे।” बनर्जी द्वारा आयोजित चाय पार्टी में मौजूद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “हम सिर्फ इस देश के लोगों के गुलाम हैं।” 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया