कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीद दिवस, 25 नवंबर को पीएम मोदी होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2025 15:29 IST2025-11-03T15:27:18+5:302025-11-03T15:29:05+5:30

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र आएंगे।

PM narendra Modi attend International Gita Mahotsav 350th Martyrdom Day Guru Tegh Bahadur in Kurukshetra on November 25 | कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीद दिवस, 25 नवंबर को पीएम मोदी होंगे शामिल

file photo

Highlights10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।मध्य प्रदेश अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भागीदार राज्य होगा।

चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीद दिवस को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय स्मारक समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र आएंगे। गौरतलब है कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर हरियाणा में एक से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बीच, सैनी ने कहा कि 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

आध्यात्मिक ज्ञान और सांस्कृतिक जीवंतता का भव्य संगम गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। 'महोत्सव' का उद्देश्य विश्व को भारत की कालातीत ज्ञान परंपराओं से जोड़ना है, जिसमें कई देशों के विद्वान और राजदूत शामिल होंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर कला, संगीत और विरासत का शानदार प्रदर्शन होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के प्रयास 2016 में शुरू हुए थे। पिछले कुछ वर्षों में इस भव्य महोत्सव के अंतरराष्ट्रीय संस्करण कई देशों में आयोजित किए गए हैं। सैनी ने बताया कि इस वर्ष मध्य प्रदेश अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भागीदार राज्य होगा।

सैनी ने बताया कि मध्य प्रदेश ब्रह्म सरोवर पर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में एक सांस्कृतिक मंडप का निर्माण कर रहा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी 24 नवंबर को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का उद्घाटन किया जाएगा। पंद्रह नवंबर से 5 दिसंबर तक ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर 'महाआरती' का आयोजन किया जाएगा।

एक दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर गीता यज्ञ, गीता पाठ और भगवद् कथा का आयोजन किया जाएगा। गीता महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सैनी ने बताया कि लगभग 18,000 विद्यार्थी गीता का वैश्विक पाठ करेंगे। हर साल की तरह, 24 नवंबर से एक दिसंबर तक ब्रह्म सरोवर में गीता पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा।

सैनी ने कहा कि हर साल गीता महोत्सव में आने वालों की संख्या बढ़ रही है और महोत्सव के दौरान लाखों लोग कुरुक्षेत्र आते हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतरराष्ट्रीय संस्करण मॉरीशस, ब्रिटेन, कनाडा, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और अन्य देशों में आयोजित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "जब मैं हाल ही में जापान गया था, तो वहां भी गीता जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया था।" उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से वैश्विक समुदाय को पवित्र गीता के शाश्वत संदेश से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।सैनी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भगवद् गीता का संदेश हर पीढ़ी के लिए प्रासंगिक है।

Web Title: PM narendra Modi attend International Gita Mahotsav 350th Martyrdom Day Guru Tegh Bahadur in Kurukshetra on November 25

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे