लाइव न्यूज़ :

आज इंदौर की मस्जिद में धर्मगुरु से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2018 10:40 IST

ऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इंदौर पहुंचेंगे।

Open in App

दऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इंदौर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के इस खास दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी अपने इस कार्यक्रम के दौरान सैफी नगर की मस्जिद में सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मिलेंगे।

इस मस्जिद में दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु के प्रवचन का नौ दिवसीय कार्यक्रम इस बुधवार से ही शुरू हुआ है , जहां दुनियाभर के लोग शामिल होंगे। पीएम मोदी की ये यात्रा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ा गणपति होते हुए सैफी नगर पहुंचेंगे। वह सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे कालानी नगर, बड़ा गणपति होते हुए सैफीनगर पहुंचकर सैयदना से मुलाकात करेंगे। आधा घंटा यहां रुकने के बाद वे 12.30 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

इतना ही नहीं यहां करीब 30 मिनट के पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान 27 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।  मोदी की ये यात्रा बेहद खासा मानी जा रही है। इतना ही नहीं इसको आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है