लाइव न्यूज़ :

राम गोपाल के पुलवामा अटैक को 'साजिश' बताने पर पीएम मोदी का जवाब, 'ऐसी बातों से शहीदों का अपमान होता है'

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2019 12:14 IST

राम गोपाल यादव ने गुरुवार को पुलावाम हमले को साजिश बताते हुए कहा था कि वोट के लिए जवानों को मार दिया गया।

Open in App

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा नेता राम गोपाल यादव के पुलवामा अटैक को 'साजिश' बताने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। नरेंद्र मोदी ने कहा शुक्रवार को ट्वीट किया कि विपक्ष आज आतंक समर्थकों और सुरक्षाबलों पर सवाल उठाने वालों का पनाहगाह बन गया है। वहीं, अखिलेश यादव ने इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि नेताओं से सवाल पूछना लोकतंत्र में सभी का अधिकार है और सरकार को खुद को भारतीय सेना के तौर पर पेश करने से बचना चाहिए। 

पीएम ने कहा कि राम गोपाल यादव जैसे सीनियर नेताओं के बयान उन शहीदों का अपमान है जो कश्मीर की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा बैठे। पीएम ने ट्वीट किया कि ऐसे बयान शहीदों के परिवार वालों के लिए भी अपमान है। 

गौरतलब है कि राम गोपाल यादव ने गुरुवार को पुलावाम हमले को साजिश बताते हुए कहा था कि वोट के लिए जवानों को मार दिया गया। रामगोपाल ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर सरकार बदली और जांच हुई तो बड़े-बड़े लोग फंसेंगे। रामगोपाल यादव ने कहा, 'अर्धसैनिक बल सरकार से दुखी हैं। जवान मार दिये गये वोट के लिए, जम्मू-श्रीनगर के बीच में चेकिंग नहीं थी। जवानों को साधारण बसों से भेज दिया गया। ये साजिश थी। अभी नहीं कहना चाहता, जब सरकार बदलेगी, इसकी जांच होगी, तब बड़े-बड़े लोग फंसेंगे।'

अखिलेश की सफाई

वहीं, राम गोपाल यादव के बयान पर बढ़ रहे विवाद के बाद अखिलेश यादव ने सफाई दी है। अखिलेश ने कहा कि सैन्य बलों के त्याग पर कोई सवाल नहीं उठा सकता और राजनेताओं से सवाल करना लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। अखिलेश ने ट्वीट किया, 'सरकार को खुद को भारतीय सेना के तौर पर पेश करने से बचना चाहिए। जो नेता यह कहते हैं कि उनसे सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए, तो वे खतरनाक है।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों