चांद पर लैंडिंग से ठीक पहले विक्रम से टूटा संपर्क, पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों का ऐसे बंधाया ढांढस, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 02:52 IST2019-09-07T02:52:00+5:302019-09-07T02:52:00+5:30

इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा- लैंडर ‘विक्रम’ को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। 

PM Narendra Modi at ISRO: There are ups and downs in life. This is not a small achievement | चांद पर लैंडिंग से ठीक पहले विक्रम से टूटा संपर्क, पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों का ऐसे बंधाया ढांढस, देखें वीडियो

चांद पर लैंडिंग से ठीक पहले विक्रम से टूटा संपर्क, पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों का ऐसे बंधाया ढांढस, देखें वीडियो

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा- यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, देश आप पर गर्व करता है। मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों से कहा-  आपने बहुत उत्तम सेवा की है, मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। 

चांद पर लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया है। जिसकी वजह से इसरो किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा है। इसरो के चैयरमैन सिवन ने इस बात की अधिकारिक घोषणा करते हुये कहा है कि चांद की सतह पर लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया है। हालांकि आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है। इसरो के कंट्रोल रूम में लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ था। पीएम मोदी भी इसरो के कंट्रोल रूम में मौजूद थे। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सांत्वना देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। 

पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से कहा कि देश को उन पर गर्व है और उन्हें हौसला रखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हौसला रखें...सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें।’’ उन्होंने इसरो प्रमुख के. सिवन की पीठ भी थपथपाई।

पीएम मोदी ने कहा, 'उतार और चढ़ाव दोनों जिंदगी के दो पहलू हैं। जितना आपने किया है वो भी कम नहीं है। मैं पूरी तरह वैज्ञानिकों के साथ हूं, प्रयास आगे भी जारी रहेगा।' पीएम मोदी ने कहा, एक दिन भारत फिर आपके पुरुषार्थ से आप पर गर्व करेगा। ये कोई छोटी बात नहीं थी। पूरे देश को आप पर गर्व है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, देश आप पर गर्व करता है, सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करें, हौसला रखें। 

Web Title: PM Narendra Modi at ISRO: There are ups and downs in life. This is not a small achievement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे