लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी तीन दिनों के दौरे पर थाईलैंड पहुंचे, भारतीय समुदाय को करेंगे आज संबोधित

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2019 14:21 IST

पीएम मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा के निमंत्रण पर बैंकॉक पहुंचे हैं। पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम आज नेशनल इंडोर स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने का होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी तीन दिन के थाईलैंड दौरे पर बैंकॉक पहुंचे 16वें आसियान-भारत सम्मेलन, 14वें आसियान एशिया सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे पीएम हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के थाईलैंड दौरे पर शनिवार को बैंकॉक पहुंचे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों से 'स्वासदी पीएम मोदी कार्यक्रम' के तहत मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। साथ ही व्यापार, समुद्री सुरक्षा एवं संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से इस दौरान वह आसियान-भारत, पूर्वी एशिया और आरसीईपी शिखर सम्मेलनों में भी हिस्सा लेंगे। 

मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा के निमंत्रण पर बैंकॉक पहुंचे। प्रधानमंत्री 16वें आसियान-भारत सम्मेलन, 14वें आसियान एशिया सम्मेलन और तीसरे क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) सम्मेलन समेत संबंधित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भारतीय समुदाय को पीएम करेंगे संबोधित

पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम नेशनल इंडोर स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने का होगा। थाईलैंड में भारतीय समुदाय की संख्या करीब ढाई लाख है और सभा में प्रधानमंत्री गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्मृति सिक्का जारी करेंगे। 

तीन नवंबर को, मोदी कारोबार संबंधी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और फिर थाई प्रधानमंत्री के साथ आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैंकॉक में आरसीईपी से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है।

आरसीईपी में आसियान के 10 सदस्य देश (ब्रुनेई, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यामां, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपीन, लाओस और वियतनाम) तथा एफटीए के साझेदार- भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया