लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष में महाशक्ति बना भारत, इंग्लैंड-फ्रांस के पास भी नहीं है ये तकनीक, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 खास बातें

By स्वाति सिंह | Updated: March 27, 2019 13:02 IST

पीएम मोदी ने कहा 'ऐंटी सैटलाइट वेपन A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने बताया कि इसे 'मिशन शक्ति' का नाम दिया गया था और भारत के लिए इसे पूरा करना बड़ी उपलब्धि है। भारत से पहले यह ताकत केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी।

लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष में लाइव सेटेलाइट मार गिराने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। पीएम मोदी ने बताया कि इसे 'मिशन शक्ति' का नाम दिया गया था।

बता दें कि ये तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास है। सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य इंग्लैंड और फ्रांस भी अंतरिक्ष में ये सफलता पाने में असफल रहे हैं। 

पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें-

1. भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है। 

2. भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम 'स्पेस पावर' के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, लेकिन अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल है।

3. यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। मिशन शक्ति एक कठिन ऑपरेशन था। वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति ऑपरेशन पूरा किया।

4. देश के लिए आज गर्व का दिन है। लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया। यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता।

5.अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों द्वारा मिशन शक्ति ऑपरेशनन पूरा कर लिया। यह पराक्रम भारत में ही विकसित ए सैटेलाइट द्वारा किया गया।

6. इस समय स्पेस और सैटलाइट का महत्व बढ़ते ही जाना है। शायद उसके बिना जीवन मुश्किल हो जाए।

7. हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध का माहौल बनाना नहीं है। 

8. हमारी आज की यह सफलता कल के सुरक्षित राष्ट्र की निशानी है। 

9. कि हमने जो नई क्षमता हासिल की है, यह किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि तेज गति से बढ़ रहे हिन्दुस्तान की रक्षमात्मक पहल है।

10. एंटी सैटलाइट वेपन A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी