अंतरिक्ष में महाशक्ति बना भारत, इंग्लैंड-फ्रांस के पास भी नहीं है ये तकनीक, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 खास बातें
By स्वाति सिंह | Updated: March 27, 2019 13:02 IST2019-03-27T13:02:30+5:302019-03-27T13:02:30+5:30
पीएम मोदी ने कहा 'ऐंटी सैटलाइट वेपन A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं।'

अंतरिक्ष में महाशक्ति बना भारत, इंग्लैंड-फ्रांस के पास भी नहीं है ये तकनीक, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 खास बातें
लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष में लाइव सेटेलाइट मार गिराने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। पीएम मोदी ने बताया कि इसे 'मिशन शक्ति' का नाम दिया गया था।
बता दें कि ये तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास है। सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य इंग्लैंड और फ्रांस भी अंतरिक्ष में ये सफलता पाने में असफल रहे हैं।
पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें-
1. भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है।
2. भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम 'स्पेस पावर' के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, लेकिन अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल है।
3. यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। मिशन शक्ति एक कठिन ऑपरेशन था। वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति ऑपरेशन पूरा किया।
4. देश के लिए आज गर्व का दिन है। लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया। यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता।
5.अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों द्वारा मिशन शक्ति ऑपरेशनन पूरा कर लिया। यह पराक्रम भारत में ही विकसित ए सैटेलाइट द्वारा किया गया।
6. इस समय स्पेस और सैटलाइट का महत्व बढ़ते ही जाना है। शायद उसके बिना जीवन मुश्किल हो जाए।
7. हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध का माहौल बनाना नहीं है।
8. हमारी आज की यह सफलता कल के सुरक्षित राष्ट्र की निशानी है।
9. कि हमने जो नई क्षमता हासिल की है, यह किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि तेज गति से बढ़ रहे हिन्दुस्तान की रक्षमात्मक पहल है।
10. एंटी सैटलाइट वेपन A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं।
An important message to the nation. Watch. https://t.co/0LEOATgOOQ
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2019