पुतिन को PM मोदी ने मोबाइल में दिखाया गांधी का भजन, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2018 16:25 IST2018-10-06T16:25:19+5:302018-10-06T16:25:19+5:30

पुतिन और नरेंद्र मोदी के बीच गर्मजोशी देखने को मिल रही है। शुक्रवार (5 अक्टूबर) को पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक साथ लंच किया है।

pm narendra modi and vladimir putin special video | पुतिन को PM मोदी ने मोबाइल में दिखाया गांधी का भजन, वीडियो हुआ वायरल

फाइल फोटो

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान पुतिन ने भारत के साथ कई अहम समझौते किए हैं। भारत ने पांच रूसी  'एस-400 ट्राइअम्फ' मिसाइल प्रणाली समझौते में भारत ने हस्ताक्षर कर दिया है। 

इस सौदे से भारत और रुस के रिश्तों में फिर से गर्मजोशी की उम्मीद की जा रही है, इसका कारण शायद मोदी और पुलिन का एक दूसरे के साथ गले लगकर मिलना भी है। पुतिन और नरेंद्र मोदी के बीच गर्मजोशी देखने को मिल रही है। शुक्रवार (5 अक्टूबर) को पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक साथ लंच किया है।


 इस दौरान दोनों की दोस्ती की रूप भी खूब देखने को मिला है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज भी नजर आए हैं। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मोबाइल फोन पर एक वीडियो दिखाते नजर आ रहे हैं। 

मोदी खुद पुतिन को फोन के जरिए गांधी पर आधारित भजन वैष्णव जन का वीडियो दिखा रहे थे।  ये भजन रुसी आर्टिस्ट सती काजानोवा द्वारा गाया गया था। इसी कारण से मोदी ने ये वीडियो पुतिन को दिखाया है। वहीं, पुतिन भी इस दौरान वीडियो को बड़े ही चाव से देखते नजर आए। फिलहाल ये मोदी और पुतिन का वीडियो सोशल मीडिया छाया हुआ है।

Web Title: pm narendra modi and vladimir putin special video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे