लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल का मोदी-शाह की जोड़ी पर हमला, कहा- दोनों रात में देखते हैं पाकिस्तान के सपने, सुबह उठकर करते हैं उसी की बात

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 13, 2020 14:12 IST

नोटबंदी को पर दिए गए पीएम मोदी के बयान को याद करते हुए सिब्बल ने कहा, 'नोटबंदी के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे 50 दिन दें और सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आतंकवाद नहीं होगा, कोई काला धन और कोई नकली मुद्रा नहीं होगी। क्या ऐसा हुआ?

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने सोमवार (13 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मोदी और शाह की जोड़ी को पाकिस्तान के बारे में 'जुनूनी' बताया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सोमवार (13 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने मोदी और शाह की जोड़ी को पाकिस्तान के बारे में 'जुनूनी' बताया। साथ ही साथ उन्होंने नोटबंदी के लेकर भी पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की भाषा बोलने को लेकर बीजेपी की ओर से लगाए जा रहे कांग्रेस पर आरोपों को लेकर कपिल सिब्बल ने कहा, 'इमरान खान (पाकिस्तान के प्रधान मंत्री) की भाषा कौन बोल रहा है? यह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। पाकिस्तान के विभाजनकारी एजेंडों को इस देश में लागू किया जा रहा है इसलिए वे पाकिस्तान की भाषा में बोल रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'वे दोनों (मोदी-शाह) रात को पाकिस्तान के सपने देखते हैं, पाकिस्तान के बारे में सोचते हैं और जब सुबह उठते हैं तो पाकिस्तान के बारे में बात करते हैं। उन्हें भारत के बारे में सपने देखना चाहिए, भारत के बारे में सोचना चाहिए और जब वे सुबह उठेंगे तो पूरे दिन भारत के बारे में बात करेंगे। वे पाकिस्तान के प्रति जुनूनी हैं।

नोटबंदी को पर दिए गए पीएम मोदी के बयान को याद करते हुए सिब्बल ने कहा, 'नोटबंदी के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे 50 दिन दें और सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आतंकवाद नहीं होगा, कोई काला धन और कोई नकली मुद्रा नहीं होगी। क्या ऐसा हुआ? उनके पिछले बयानों के चलते लोग अब पीएम पर विश्वास नहीं करते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि लोग केंद्र सरकार के 'विभाजनकारी एजेंडे' के खिलाफ विरोध शुरू करेंगे।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बारे में बात करते हुए सिब्बल ने कहा कि केरल विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया। इसका उद्देश्य यह था कि केंद्र को बताना है कि सीएए को आगे न बढ़ाएं और इसे वापस ले लें। सीएए के विरोध में समर्थन मिल रहा है। देश में जहां विपक्षी पार्टियों और बीजेपी के सहयोग से बनीं सरकारों ने भी कहा है कि वे अपने राज्य में सीएए को लागू नहीं करेंगे।' 

टॅग्स :कपिल सिब्बलकांग्रेसनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तानकैब प्रोटेस्टनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी