लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 20, 2020 18:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देदशहरा, दिवाली व छठ जैसे पर्व नजदीक हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’’मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी। लोगों से घरों से न निकलने, उचित दूरी का पालन करने समेत सात नियमों का पालन करने का सभी से आग्रह किया था।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार में विधानसभा चुनाव सहित कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं और साथ ही दुर्गापूजा का त्योहार जारी है।

इसके अलावा दशहरा, दिवाली व छठ जैसे पर्व नजदीक हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’’ आज उनका सातवां राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने “हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ” का नारा दिया था। अपने इस संबोधन में उन्होंने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता-कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री ने सभी से कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पांच मिनट ताली बजाकर,थाली बजाकर या फिर घंटी बजाकर हौसला बढ़ाने और सैल्यूट करने का आग्रह किया था। इसके बाद 24 मार्च को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया था। उन्होंने अपने इस संबोधन में ‘‘जान है तो जहान है’’ का नारा दिया था।

तीन अप्रैल को कोरोना काल में राष्ट्र के नाम अपने तीसरे संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पांच अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने का अनुरोध किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को चार हफ्तों में चौथी बार प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया। इसमें उन्होंने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने लोगों से घरों से न निकलने, उचित दूरी का पालन करने समेत सात नियमों का पालन करने का सभी से आग्रह किया था।

20 Oct, 20 06:11 PM

20 Oct, 20 06:04 PM

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम भारतवासियों ने बहुत लंबा सफर तय किया है। समय के साथ आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। हम में से अधिकांश लोग अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए फिर से रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं : PM मोदी, राष्ट्र को संबोधित करते

20 Oct, 20 06:02 PM

20 Oct, 20 06:01 PM

20 Oct, 20 06:00 PM

देश जानना चाहता है कि चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र से कब ‘‘बाहर’’ किया जाएगा : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देश उनसे जानना चाहता है कि वह भारतीय क्षेत्र से कब चीनी सैनिकों को ‘‘खदेड़ेंगे’’। अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर आए राहुल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री चीन के बारे में एक शब्द नहीं कहते हैं ।’’ प्रधानमंत्री के मंगलवार को शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश साझा करने की घोषणा के बारे में कांग्रेस नेता से सवाल किया गया। इस पर गांधी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि दुनिया में आज कोई भी देश ऐसा है जहां एक विदेशी शक्ति किसी देश की जमीन ले ले और नेतृत्व इसपर जवाब तक नहीं दे। मेरे लिए यह बहुत आश्चर्यजनक है। इसलिए मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र को बताएं कि भारतीय क्षेत्र से चीनी सैनिकों को कब बाहर किया जाएगा।’’ केंद्र सरकार ने पूर्वी लद्दाख इलाके में भारतीय क्षेत्र पर चीन के कब्जा करने के कांग्रेस के दावे को ‘‘शरारतपूर्ण व्याख्या’’ बताया था। प्रधानमंत्री के राष्ट्र को संबोधित करने के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र से कब तक बाहर कर दिया जाएगा? मैं इस सवाल का जवाब जानना चाहता हूं। लेकिन मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री को इस बारे में कहने की हिम्मत नहीं है।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा