PM Modi Address to Nation: आज शाम 5 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित, जानिए क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2025 14:17 IST2025-09-21T14:15:53+5:302025-09-21T14:17:29+5:30

PM Modi Address to Nation: इस परीक्षण से भारत इस तरह की क्षमता रखने वाले विशिष्ट देशों के समूह में शामिल हो गया था।

PM Narendra Modi Address to Nation at 5 p.m. today Find out why | PM Modi Address to Nation: आज शाम 5 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित, जानिए क्या है वजह

PM Modi Address to Nation: आज शाम 5 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित, जानिए क्या है वजह

PM Modi Address to Nation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शाम को उनके संबोधन के विषय के बारे में कोई संकेत नहीं दिया। पीएमओ ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’’

उनका यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा। नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और इससे बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। मोदी ने पहले भी राष्ट्र को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणाएं की हैं, जैसे 2016 में नोटबंदी या 2019 में भारत द्वारा ‘उपग्रह विध्वंसक प्रक्षेपास्त्र’ का सफल परीक्षण शामिल है।

इस परीक्षण से भारत इस तरह की क्षमता रखने वाले विशिष्ट देशों के समूह में शामिल हो गया था। उन्होंने 2020 में कोविड-19 के प्रकोप के बाद भी अपने संबोधनों के माध्यम से लोगों से सीधे संपर्क किया, उन्हें लॉकडाउन के बारे में जानकारी दी, सुझाव दिए या देश और दुनिया को प्रभावित करने वाले सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकटों में से एक से निपटने के लिए सरकार के उपायों पर प्रकाश डाला। 

Web Title: PM Narendra Modi Address to Nation at 5 p.m. today Find out why

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे