लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा-एक वायरस ने पूरी दुनिया को किया तहस-नहस

By स्वाति सिंह | Updated: May 12, 2020 20:34 IST

PM Narendra Modi address nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे कोरोना वायरस और लॉकडाउन को मुद्दे पर राष्ट्र को तीसरी बार संबोधित किया। इससे पहले मार्च और अप्रैल में पीएम मोदी इस मुद्दे पर देश को संबोधित कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित किया।प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी।

नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनिया को चार महीने से ज्यादा समय बीत गया है। इस दौरान पूरे विश्व में पौने तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है। विश्वभर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं। सारी दुनिया जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है।'इससे पहले पीएम मोदी ने लॉकडाउन के पहले चरण के 21 दिन के खत्म होने से पहले 14 अप्रैल को देश को संबोधित किया था और फिर दो हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी। बाद में इसे और दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया। 

सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ की थी बैठक 

पीएम मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि उनका दृढ़ मत है कि लॉकडाउन के पहले तीन चरणों में जिन उपायों की जरूरत थी, वे चौथे में जरूरी नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से 15 मई तक व्यापक रणनीति के लिए सुझाव देने को कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन की व्यवस्था से कैसे निपटना चाहते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संतुलित रणनीति बनाने की जरूरत है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि गांव इस महमारी से मुक्त रहें। 

पीएम मोदी ने साथ ही कहा था, 'भले ही हम लॉकडाउन को क्रमबद्ध ढंग से हटाने पर गौर कर रहे हैं लेकिन हमें यह लगातार याद रखना चाहिए कि जब तक हम कोई वैक्‍सीन या समाधान नहीं ढूंढ लेते हैं, तब तक वायरस से लड़ने के लिए हमारे पास सबसे बड़ा हथियार सामाजिक दूरी बनाए रखना ही है।' 

प्रधानमंत्री ने ‘दो गज की दूरी’ के महत्व पर फिर से जोर दिया और कहा था कि कई मुख्यमंत्रियों द्वारा रात में कर्फ्यू लगाने के लिए दिए गए सुझाव को मानने से निश्चित रूप से लोगों में सतर्कता की भावना फिर से पैदा होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया