लाइव न्यूज़ :

CII के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- 'भारत की अर्थव्यवस्था फिर लौटेगी पटरी पर, भविष्य में युवाओं के लिए कई नए मौके'

By विनीत कुमार | Updated: June 2, 2020 11:31 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीआईआई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जिस दिशा में आगे बढ़ रही है, उससे हर क्षेत्र में आने वाले समय में युवाओं के लिए कई नए मौके पैदा होने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने जो कदम हाल में उठाए हैं, वे भविष्य में कई अवसर पैदा करेंगेकोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था को स्थिर रखना और इसे गति देने की हमारे सामने चुनौती: पीएम मोदीदुनिया एक इस समय विश्वसनीय पार्टनर की तलाश में है, भारत में है वो क्षमता: पीएम मोदी

देश में फैली कोरोना महामारी और आर्थिक संकट के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सलाना सत्र को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि भारत की अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर जरूर लौटेगी। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय चुनौती ये है कि एक तरफ देशवासियों का जीवन भी बचाना है और दूसरी ओर अर्थव्यवस्था को भी  स्थिर रखना और साथ ही उसे गति भी देनी है।  

सीआईआई के 125वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा, 'कोरोना के खिलाफ अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार ने कुछ तत्काल कदम भी उठाए। हमने कुछ फैसले लिए हैं जो भविष्य में देश को मदद पहुंचाएंगे।' 

पीएम ने साथ ही कहा, 'हमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे और साथ ही अर्थव्यवस्था की देखभाल के लिए भी कदम उठाने होंगे। हम निश्चित रूप से अपनी वृद्धि दर फिर से हासिल करेंगे। लॉकडाउन को पीछे छोड़कर भारत अनलॉक 1.0 में प्रवेश कर चुका है। भारत की क्षमताओं और उसकी संकट प्रबंधन व्यवस्था में विश्वास रखिए।'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'मुझे भारत की क्षमता पर भरोसा है। मुझे भारत के टैलेंट और तकनीक पर भरोसा है। मुझे भारत के इनोवेशन पर भरोसा है। मुझे भारत के किसान लघु उद्योग और व्यवसायी पर भरोसा है।'

पीएम ने कहा कि भारत आज अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के बारे में इसलिए सोच पा रहा है क्योंकि जब दुनिया में कोरोना वायरस पैर फैला रहा था, तो भारत ने सही समय पर, सही तरीके से सही कदम उठाए। 

पीएम ने प्राइवेट सेक्टर पर भरोसा जताते हुए कहा, हमारी सरकार आपको देश की विकास यात्रा का पार्टनर मानती है। आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी आपकी हर आवश्यकता का ध्यान रखा जाएगा।'

'भारत से दुनिया को उम्मीद'

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय भारत से दुनिया को बहुत उम्मीदें हैं। पीएम ने कहा, 'इस समय नए सिरे से मंथन चल रहा है। आज दुनिया का भारत पर विश्वास भी बढ़ा है और नई आशा का संचार भी हुआ है।'

पीएम के अनुसार, 'दुनिया आज एक भरोसेमंद पार्टनर की तलाश में है। भारत में वो क्षमता है। आज पूरे विश्व में भारत के प्रति जो भरोसा बना है, उसका देश के उद्योगों को पूरा फायदा उठाना चाहिए।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया