लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने आईसीसी के कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर, कहा- 'हर मुसीबत की एक ही दवा मजबूती है'

By विनीत कुमार | Updated: June 11, 2020 11:36 IST

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के 95वें एनुअल डे के मौके पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाने पर जोर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में पीएम मोदी का संबोधनपीएम मोदी ने कहा- ये लोकल के लिए वोकल होने का समय, संकट के इस समय को मौके में बदलना होगा

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया कोरोना वायरस से लग रही है और भारत भी इस जंग में शामिल है लेकिन हमें कई और मोर्चों पर भी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। 

पीएम ने कहा, 'बाढ़, टिड्डी, तेल कुएं में आग, छोटे-मोट भूकंप, चक्रवात इन सबसे हम एक साथ लड़ रहे हैं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इच्छाशक्ति ही नए अवसर के लिए रास्ता तैयार करती हैं। जो जीत के लिए प्रयास करते हैं, आग बढ़ते हैं, उनके सामने ही नये अवसर सामने आते हैं। हमारी एकजुटता बड़ी से बड़ी आपदा को पीछे छोड़ सकती है।'

पीएम ने कहा, 'हमारे यहां कहते हैं कि मन के हारे हार, मन के जीते जीत, यानि हमारी संकल्पशक्ति, हमारी इच्छाशक्ति ही हमारा आगे का मार्ग तय करती है। जो पहले ही हार मान लेता है उसके सामने नए अवसर कम ही आते हैं।'

भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि इसके लिए सभी को प्रयास करना है। पीएम मोदी ने कहा,, 'देश के हर नागरिक को इस संकट के समय को मौके में बदलना है। हमें देश के लिए इसे एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट बनाना है। टर्निंग प्वाइंट क्या है- ये है भारत को आत्मनिर्भर बनाना।' 

पीएम ने साथ ही कहा कि हर वो चीज जिसे आयात करने के लिए देश मजबूर है, वो भारत में ही कैसे बने, भविष्य में उन्हीं उत्पादों का भारत निर्यातक कैसे बने, इस दिशा में हमें और तेजी से काम करना है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों पर केंद्रित, लोगों द्वारा जलाई जाने वाली और धरती के अनुकूल विकास उनकी सरकार का हिस्सा है। पीएम मोदी ने कि भारत में एक और अभियान अभी चल रहा है- देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का। इसमें पीपुल, प्लैनेट और प्रोफिट तीनों ही विषय एड्रेस होते हैं।

पीएम ने ये भी बताया कि देश में एलईडी बल्ब के इस्तेमाल के कारण कार्बन डायऑक्साइड का उत्सर्जन 4 करोड़ टन तक घटा है। साथ ही इससे 19000 करोड़ बिजली बिल की भी बचत हुई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी