लाइव न्यूज़ :

बिहार में 10 रैली कर 243 सीट को मथेंगे पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नड्डा की 25-25 जनसभाएं, मैदान में राहुल और प्रियंका गांधी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2025 16:28 IST

भाजपा के नेता 5-6, जदयू के नेता 2 से 3, कांग्रेस के नेता 3, और राजद के नेता 2 हेलिकॉप्टर से राज्यभर में प्रचार अभियान चलाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ हफ्तों में राज्य का हर जिला नेताओं की जनसभाओं से गूंज उठेगा।चुनाव प्रचार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अब चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माने लगा है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के नामांकन का अंतिम तिथि 17 अक्टूबर होगा। जबकि 14 अक्टूबर को दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 14 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच चुनाव प्रचार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार चुनाव प्रचार को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि फिलहाल सीट बंटवारे और प्रत्याशियों के चयन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है एक से दो दिनों में ऐलान हो सकता है। वहीं इसी बीच नेताओं के चुनावी कार्यक्रम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार बिहार में 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे, हालांकि जरूरत पड़ने पर उनकी सभाओं की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभाएं 10 अक्टूबर से शुरू होंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की 25-25 जनसभाएं प्रस्तावित हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी लगभग 10 जनसभाएं करेंगे, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा की 5 से 6 सभाएं होने की संभावना है।  इधर, चुनावी मैदान में प्रचार के लिए हवाई संसाधनों का भी बड़ा इस्तेमाल होगा। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के नेता 5-6 हेलिकॉप्टर, जदयू के नेता 2 से 3 हेलिकॉप्टर, कांग्रेस के नेता 3 हेलिकॉप्टर, और राजद के नेता 2 हेलिकॉप्टर से राज्यभर में प्रचार अभियान चलाएंगे। ऐसे में अगले कुछ हफ्तों में राज्य का हर जिला नेताओं की जनसभाओं से गूंज उठेगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाराजनाथ सिंहराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान