लाइव न्यूज़ :

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, शाह ने कहा- आपका परिश्रम प्रेरणास्त्रोत

By भाषा | Updated: September 17, 2019 09:02 IST

PM Narendra Modi 69th birthday: पीएम मोदी ने पिछले साल अपने 68वें जन्मदिन पर अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया था और इसके बाद उन्होंने वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रार्थना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। 

अमित शाह ने मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया,‘‘आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम एवं संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।’’ 

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदी जी का अभूतपूर्ण योगदान है। मोदी ने एक सुधारक के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक एवं देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ 

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’’ 

पीएम मोदी का दिन आज बहुत व्यस्त है और वह अधिकतर समय गुजरात में रहेंगे। वह नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध पहुंच गए हैं और ‘‘नमामि नर्मदे’’ उत्सव की शुरुआत करेंगे। नर्मदा का जल पहली बार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा है। वह केवडिया में बांध स्थल पर एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ और बांध के निकट जारी विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। 

वह केवडिया के निकट गरुड़ेश्वर गांव में भगवान दत्तात्रेय मंदिर जा सकते हैं। मोदी ने पिछले साल अपने 68वें जन्मदिन पर अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया था और इसके बाद उन्होंने वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रार्थना की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहएम. वेकैंया नायडूराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया