लाइव न्यूज़ :

Mann ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने की सांसदों की तारीफ, युवाओं को बताया अराजकता के खिलाफ

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 29, 2019 12:39 IST

पीएम मोदी ने पिछली बार 24 नवंबर को देशवासियों से मन की बात की थी। इसमें उन्होंने लोगों से फिट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा लेने की अपील की थी। आज के कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से सुझाव मांगे थे। पढ़िए मन की बात कार्यक्रम की बड़ी बातें... 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। ये साल 2019 का आखिरी और पीएम मोदी का 60वां मन की बात कार्यक्रम है। इससे पहले उन्होंने 24 नवंबर को देशवासियों से मन की बात की थी। इसमें उन्होंने लोगों से फिट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा लेने की अपील की थी। आज के कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रुचि लेने की अपील की। साथ ही कहा कि देश का युवा अराजकता और परिवार वाद के खिलाफ है। पढ़िए आज के 'मन की बात' कार्यक्रम की सभी बड़ी बातें... 

29 Dec, 19 11:30 AM

2019 की यह आखिरी मन की बात है

- जनवरी में बड़े ही धूम-धाम से मकर- संक्रांति और उत्तरायण मनाया जाता है। पंजाब में लोहड़ी, तमिलनाडु में पोंगल, असम में माघ-बिहु भी मनाये जाएंगे। ये त्यौहार, किसानों की समृद्धि और फसलों से निकटता से जुड़े हैं। ये हमें, भारत की एकता और विविधता की याद दिलाते हैं।

- मेरे प्यारे देशवासियो, 2019 की ये आख़िरी ‘#मन_की_बात’ है। 2020 में हम फिर मिलेंगे। नया वर्ष, नया दशक, नये संकल्प, नयी ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह – आइये चल पड़ें। बहुत-बहुत धन्यवाद, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

29 Dec, 19 11:29 AM

सभी सांसद बधाई के पात्र हैंः पीएम मोदी

29 Dec, 19 11:24 AM

खगोल विज्ञान पर बोले पीएम मोदी

- 26 तारीख को हमने इस दशक का आख़िरी #सूर्य_ग्रहण देखा। इस घटना के कारण ही @mygovindia पर रिपुन ने बहुत ही Interesting Comment लिखा कि क्या आप इस विषय पर कुछ बात कर सकते हैं क्या? #Astronomy को युवाओं में कैसे Popular किया जा सकता है?

- 26 तारीख को #सूर्य_ग्रहण था। उस दिन मुझे इसके Experts से संवाद करने का अवसर मिला और वे बता रहे थे कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि चंद्रमा, पृथ्वी से काफी दूर होता है। इसलिए इसका आकार, पूरी तरह से सूर्य को ढंक नहीं पाता। इस तरह से, एक Ring का आकार बन जाता है।

- भारत में Astronomy यानि खगोल-विज्ञान का बहुत ही प्राचीन और गौरवशाली इतिहास रहा है। भारत के अलग-अलग स्थानों में बहुत ही भव्य #जंतर_मंतर हैं, देखने योग्य हैं। और, इस जंतर-मंतर का Astronomy से गहरा संबंध है।

29 Dec, 19 11:20 AM

परवीन फ़ातिमा, तमिलनाडु की एक Garment Unit में Supervisor-cum-Coordinator हैं। डोडा के फियाज़ ने #हिमायत के ज़रिये ITES में training ली और वे पंजाब में नौकरी कर रहे हैं। #HimayatMission के ऐसे कई उदाहरण हैं जो #जम्मू_कश्मीर में परिवर्तन के प्रतीक बने हैं।

29 Dec, 19 11:18 AM

लद्दाख के हिमायत प्रोग्राम की चर्चा

देश के नागरिक, आत्मनिर्भर बनें और सम्मान के साथ अपना जीवन यापन करें। मैं एक ऐसे पहल की चर्चा करना चाहूंगा, जिसने मेरा ध्यान खींचा और वह पहल है, #जम्मू_कश्मीर और #लद्दाख का #हिमायत_प्रोग्राम

29 Dec, 19 11:17 AM

2022 में लें एक संकल्प

2022 में हम आज़ादी के 75 साल पूरे करेंगे। क्या हम संकल्प कर सकते हैं कि हम स्थानीय उत्पाद खरीदने के आग्रही बनें? लोगों को प्रेरित करें,समझाएं और तय करें - आओ,हम लोकल खरीदेंगे, स्थानीय उत्पादों पर बल देंगे,देशवासियों के पसीने की जिसमें महक हो।

29 Dec, 19 11:17 AM

स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें

आज फिर से मेरा सुझाव है, क्या हम स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को प्रोत्साहन दे सकते हैं? #महात्मा_गांधी ने स्वदेशी की इस भावना को, एक ऐसे दीपक के रूप में देखा, जो लोगों के जीवन को रोशन करता है। ग़रीब-से-ग़रीब के जीवन में समृद्धि लाता है।

29 Dec, 19 11:14 AM

पीएम मोदी ने बताया एलुमिनाई मीट का महत्व

पढ़ाई पूरी होने के बाद #AlumniMeet एक सुहाना अवसर होता है #AlumniMeet, दरअसल, पुराने दोस्तों के साथ मिलना, यादों को ताज़ा करना है। Alumni Group कभी-कभी अपने स्कूलों के लिए कोई Computerized करने के लिए व्यवस्थायें खड़ी कर देते हैं।

29 Dec, 19 11:06 AM

पीएम मोदी ने युवाओं की शक्ति रेखांकित करते हुए शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं की शक्ति को रेखांकित करते हुए की। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक युवाओं का है। युवाओं को इस दशक के लिए कुछ संकल्प लेना चाहिए। विवेकानंद जी के अनुसार युवा वह है जो ऊर्जा से भरा है और बदलाव की ताकत रखता है। हम सब अनुभव करते हैं कि यह पीढ़ी बहुत प्रतिभाशाली है। यह सोशल मीडिया का युग है। लोग सिस्टम को फॉलो भी करते हैं और अगर सिस्टम सही काम न करे तो बेचैन भी होते हैं और सवाल भी करते हैं। हमारे देश के युवाओं को अराजकता के प्रति नफरत है, वे भेदभाव को पसंद नहीं करते।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों