Mann ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने की सांसदों की तारीफ, युवाओं को बताया अराजकता के खिलाफ
By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 29, 2019 12:39 IST2019-12-29T11:00:22+5:302019-12-29T12:39:05+5:30
पीएम मोदी ने पिछली बार 24 नवंबर को देशवासियों से मन की बात की थी। इसमें उन्होंने लोगों से फिट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा लेने की अपील की थी। आज के कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से सुझाव मांगे थे। पढ़िए मन की बात कार्यक्रम की बड़ी बातें...

Mann ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने की सांसदों की तारीफ, युवाओं को बताया अराजकता के खिलाफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। ये साल 2019 का आखिरी और पीएम मोदी का 60वां मन की बात कार्यक्रम है। इससे पहले उन्होंने 24 नवंबर को देशवासियों से मन की बात की थी। इसमें उन्होंने लोगों से फिट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा लेने की अपील की थी। आज के कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रुचि लेने की अपील की। साथ ही कहा कि देश का युवा अराजकता और परिवार वाद के खिलाफ है। पढ़िए आज के 'मन की बात' कार्यक्रम की सभी बड़ी बातें...
29 Dec, 19 : 11:30 AM
2019 की यह आखिरी मन की बात है
- जनवरी में बड़े ही धूम-धाम से मकर- संक्रांति और उत्तरायण मनाया जाता है। पंजाब में लोहड़ी, तमिलनाडु में पोंगल, असम में माघ-बिहु भी मनाये जाएंगे। ये त्यौहार, किसानों की समृद्धि और फसलों से निकटता से जुड़े हैं। ये हमें, भारत की एकता और विविधता की याद दिलाते हैं।
- मेरे प्यारे देशवासियो, 2019 की ये आख़िरी ‘#मन_की_बात’ है। 2020 में हम फिर मिलेंगे। नया वर्ष, नया दशक, नये संकल्प, नयी ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह – आइये चल पड़ें। बहुत-बहुत धन्यवाद, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
29 Dec, 19 : 11:29 AM
सभी सांसद बधाई के पात्र हैंः पीएम मोदी
पिछले 6 मास में, 17वीं लोकसभा के दोनों सदन बहुत ही Productive रहे हैं। लोकसभा ने 114% काम किया, तो राज्यसभा ने 94% काम किया। मैं दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों, सभी राजनैतिक दलों को, सभी सांसदों को, उनके इस सक्रिय भूमिका के लिये बधाई देना चाहता हूं: #PMonAIR#MannKiBaatpic.twitter.com/cGDIG6dXuL
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) December 29, 2019
29 Dec, 19 : 11:24 AM
खगोल विज्ञान पर बोले पीएम मोदी
- 26 तारीख को हमने इस दशक का आख़िरी #सूर्य_ग्रहण देखा। इस घटना के कारण ही @mygovindia पर रिपुन ने बहुत ही Interesting Comment लिखा कि क्या आप इस विषय पर कुछ बात कर सकते हैं क्या? #Astronomy को युवाओं में कैसे Popular किया जा सकता है?
- 26 तारीख को #सूर्य_ग्रहण था। उस दिन मुझे इसके Experts से संवाद करने का अवसर मिला और वे बता रहे थे कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि चंद्रमा, पृथ्वी से काफी दूर होता है। इसलिए इसका आकार, पूरी तरह से सूर्य को ढंक नहीं पाता। इस तरह से, एक Ring का आकार बन जाता है।
- भारत में Astronomy यानि खगोल-विज्ञान का बहुत ही प्राचीन और गौरवशाली इतिहास रहा है। भारत के अलग-अलग स्थानों में बहुत ही भव्य #जंतर_मंतर हैं, देखने योग्य हैं। और, इस जंतर-मंतर का Astronomy से गहरा संबंध है।
29 Dec, 19 : 11:20 AM
परवीन फ़ातिमा, तमिलनाडु की एक Garment Unit में Supervisor-cum-Coordinator हैं। डोडा के फियाज़ ने #हिमायत के ज़रिये ITES में training ली और वे पंजाब में नौकरी कर रहे हैं। #HimayatMission के ऐसे कई उदाहरण हैं जो #जम्मू_कश्मीर में परिवर्तन के प्रतीक बने हैं।
29 Dec, 19 : 11:18 AM
लद्दाख के हिमायत प्रोग्राम की चर्चा
देश के नागरिक, आत्मनिर्भर बनें और सम्मान के साथ अपना जीवन यापन करें। मैं एक ऐसे पहल की चर्चा करना चाहूंगा, जिसने मेरा ध्यान खींचा और वह पहल है, #जम्मू_कश्मीर और #लद्दाख का #हिमायत_प्रोग्राम ।
29 Dec, 19 : 11:17 AM
2022 में लें एक संकल्प
2022 में हम आज़ादी के 75 साल पूरे करेंगे। क्या हम संकल्प कर सकते हैं कि हम स्थानीय उत्पाद खरीदने के आग्रही बनें? लोगों को प्रेरित करें,समझाएं और तय करें - आओ,हम लोकल खरीदेंगे, स्थानीय उत्पादों पर बल देंगे,देशवासियों के पसीने की जिसमें महक हो।
29 Dec, 19 : 11:17 AM
स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें
आज फिर से मेरा सुझाव है, क्या हम स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को प्रोत्साहन दे सकते हैं? #महात्मा_गांधी ने स्वदेशी की इस भावना को, एक ऐसे दीपक के रूप में देखा, जो लोगों के जीवन को रोशन करता है। ग़रीब-से-ग़रीब के जीवन में समृद्धि लाता है।
29 Dec, 19 : 11:14 AM
पीएम मोदी ने बताया एलुमिनाई मीट का महत्व
पढ़ाई पूरी होने के बाद #AlumniMeet एक सुहाना अवसर होता है #AlumniMeet, दरअसल, पुराने दोस्तों के साथ मिलना, यादों को ताज़ा करना है। Alumni Group कभी-कभी अपने स्कूलों के लिए कोई Computerized करने के लिए व्यवस्थायें खड़ी कर देते हैं।
पढ़ाई पूरी होने के बाद #AlumniMeet एक सुहाना अवसर होता है #AlumniMeet, दरअसल, पुराने दोस्तों के साथ मिलना, यादों को ताज़ा करना है। Alumni Group कभी-कभी अपने स्कूलों के लिए कोई Computerized करने के लिए व्यवस्थायें खड़ी कर देते हैं: PM @narendramodi#PMonAIR#MannKiBaatpic.twitter.com/qSkUU86WEO
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) December 29, 2019
29 Dec, 19 : 11:06 AM
पीएम मोदी ने युवाओं की शक्ति रेखांकित करते हुए शुरुआत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं की शक्ति को रेखांकित करते हुए की। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक युवाओं का है। युवाओं को इस दशक के लिए कुछ संकल्प लेना चाहिए। विवेकानंद जी के अनुसार युवा वह है जो ऊर्जा से भरा है और बदलाव की ताकत रखता है। हम सब अनुभव करते हैं कि यह पीढ़ी बहुत प्रतिभाशाली है। यह सोशल मीडिया का युग है। लोग सिस्टम को फॉलो भी करते हैं और अगर सिस्टम सही काम न करे तो बेचैन भी होते हैं और सवाल भी करते हैं। हमारे देश के युवाओं को अराजकता के प्रति नफरत है, वे भेदभाव को पसंद नहीं करते।