लाइव न्यूज़ :

2019 में पीएम मोदी का पहला इंटरव्यू: उर्जित पटेल से लेकर राम मंदिर तक, लोकसभा चुनाव 2019 से नोटबंदी तक

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: January 1, 2019 19:05 IST

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 के ऐन पहले भी ठीक इसी तरह समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया था। तब भी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश उनका इंटरव्यू किया था। अब फिर से लोकसभा चुनाव सिर पर हैं।

Open in App

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये साल के अवसर पर मंगलवार को एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के बाबत भी उन्होंने कई बातें बताईं। इस बारे में एएनआई ने ट्वीट कर के जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे से पीएम मोदी का इंटरव्यू रीले किया जाएगा। इसके साथ ही कई प्रमुख टीवी चैनल भी इस इंटरव्यू को दिखाएंगे।

उन्होंने कहा- आगामी लोकसभा चुनाव जनता बनाम महागठबंधन होगा। उनके अनुसार मोदी जनता के प्यार और आशीर्वाद का एक रूप मात्र है। चुनाव असल में जनता और महागठबंधन के बीच में होगा।इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर सरकार अध्यादेश नहीं लाएगी। राम मंदिर संवैधानिक तरीके से ही बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से देश की सेना को बल मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक लड़ाई से पाकिस्तान नहीं सुधरेगा।

पूर्व रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल के इस्तीफे पर पीएम मोदी ने कहा कि इसका खुलासा मैं पहली दफे कर रहा हूं। उर्जित पटेल ने छह से सात महीने पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी। तब उन्होंने अपना इस्तीफा लिख‌ित में दिया था। वह अपने निजी कारणों से इस्तीफा देना चाहते थे और दिया। इसमें कोई राजनैतिक दबाव नहीं था। बतौर आरबीआई गवर्नर उन्होंने अच्छा काम किया।

इसी दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी देश के लोगों के लिए झटका नहीं थी। एक साल पहले ही हमने ऐसे लोगों को चेतावनी दे दी थी जिनके बाद उस तरह के पैसे थे, वे उसे जमा कर सकते थे।

अपने साक्षात्कार में उन्होंने गांधी परिवार पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा, अर्से तक देश पर एक परिवार में राज किया। अब यह परिवार जमानत पर बाहर है। देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो गांधी परिवार को बचाने में लगे हैं।

 

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 के ऐन पहले भी ठीक इसी तरह समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया था। तब भी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश उनका इंटरव्यू किया था। अब फिर से लोकसभा चुनाव सिर पर हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन