लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड आना 'शुभ क्षण': पुष्कर धामी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:40 IST

Open in App

देहरादून, तीन अक्टूबर अगले साल उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को 'शुभ' बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि वह इस क्षण की प्रतीक्षा कर रहे हैं ।

धामी ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री मोदी का विशेष लगाव है और 2014 में उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से यहां जिस तेजी से कार्य हुए हैं, वैसे पहले कभी नहीं हुए ।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी आज विश्व के सबसे बड़े नेता हैं और वह उत्तराखंड की धरती पर आ रहे हैं। उनका देवभूमि उत्तराखंड आना हमारे लिए बहुत शुभ क्षण है और हम इस क्षण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री के सात अक्टूबर को उत्तराखंड आने की संभावना है, जहां वह ऋषिकेश एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में आक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

प्रदेश में विकास के लिए प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना किए जाने के बारे में पूछे जाने पर धामी ने कहा कि वह इसके लिए उनके बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनका ऐसा कहना (प्रशंसा करना) मुझे और अधिक जिम्मेदार बनाता है कि मैं और मजबूती से कार्य कर जन-जन का कल्याण करूं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने धामी को मेहनती कहा था और रक्षा मंत्री सिंह ने उन्हें ‘‘धाकड़ बल्लेबाज’’ बताया था, जिन्हें टी-20 मैच के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता राष्ट्रवादी है और जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढा है, उससे यहां की जनता भी भली-भांति परिचित है ।

उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की जनता के बहुत ऋणी हैं कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि तीन माह के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के सूदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली माताओं, बहनों, बुजुर्गों, नौजवानों, बच्चों एवं गरीब जनता के लिए कुछ न कुछ देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के विकास के लिए और तेजी एवं ऊर्जा से जन-जन के कल्याण के लिए कार्य करने के लिये संकल्पबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता