पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा पर पीएम मोदी का ट्वीट, कहा-निधन से दुखी हूं, कर्मठता से काम किया, ओम शांति

By भाषा | Updated: January 18, 2020 19:05 IST2020-01-18T19:05:07+5:302020-01-18T19:05:07+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चोपड़ा को मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार 63 वर्षीय चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा जी के निधन से दुखी हूं।

PM Modi's tweet on former MP Ashwini Chopra, said - I am saddened by the death, worked diligently, Om Shanti | पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा पर पीएम मोदी का ट्वीट, कहा-निधन से दुखी हूं, कर्मठता से काम किया, ओम शांति

उनके परिवार एवं दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।

Highlightsउन्हें मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।उन्होंने लोक प्रतिनिधि के तौर पर कर्मठता से काम किया और कई सामुदायिक कल्याण कार्यों की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दैनिक पंजाब केसरी के मुख्य संपादक एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि चोपड़ा को मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार 63 वर्षीय चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा जी के निधन से दुखी हूं।

उन्हें मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने लोक प्रतिनिधि के तौर पर कर्मठता से काम किया और कई सामुदायिक कल्याण कार्यों की शुरुआत की। उनके परिवार एवं दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।”

अमरिंदर सिंह ने अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शोक प्रकट किया

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर यह कहते हुए शोक प्रकट किया कि उन्होंने सदैव प्रेस की आजादी की वकालत की। सिंह ने कहा, ‘‘ अश्विनी कुमार के निधन के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में एक रिक्तता पैदा हो गयी जिसे भरना मुश्किल है।’’

उन्हें भद्र नेता, उत्कृष्ट पत्रकार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सासंद अपने अखबार के स्तंभ में पंजाब के विकास एवं कल्याण के मुद्दे सदैव उठाते रहे और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाये रखने के लिए सदैव संघर्ष करते रहे।

चोपड़ा शनिवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में चल बसे। वह 63 साल के थे। सूत्रों के अनुसार उन्हें कैंसर था और तीन सप्ताह पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह हरियाणा के करनाल से 2014 में सांसद चुने गये थे और पंजाब केसरी के संपादक थे। 

Web Title: PM Modi's tweet on former MP Ashwini Chopra, said - I am saddened by the death, worked diligently, Om Shanti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे