लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का ट्वीट- ‘आरोग्य सेतु’ से जुड़िए, कोरोना महामारी को दूर भगाइए

By भाषा | Updated: April 8, 2020 20:16 IST

मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नज़र में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है: PM मोदी

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 2 अप्रैल को यह मोबाइल एप पेश किया था जो लोगों को कोरोना के खतरों का मूल्यांकन करने में मदद पहुंचाता है।उन्होंने कुछ लिंक भी साझा किये जहां से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से ‘आरोग्य सेतु’ मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने की अपील करते हुए कहा कि यह कोविड-19 खिलाफ देश की लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम है।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रौद्योगिक के जरिये महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है। जब ज्यादा से ज्यादा से लोग इनका उपयोग करते हैं, इससे इसका प्रभाव बढ़ता है। उन्होंने कुछ लिंक भी साझा किये जहां से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। गौरतलब है कि सरकार ने 2 अप्रैल को यह मोबाइल एप पेश किया था जो लोगों को कोरोना के खतरों का मूल्यांकन करने में मदद पहुंचाता है।

कोविड-19 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को करेंगे मुख्यमंत्रियों से संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और कोरोना वायरस फैलने, लॉकडाउन एवं इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कई राज्य एवं अनेक विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 25 मार्च को लागू 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाया जाए।

सूत्रों ने बताया है कि सरकार कुछ राज्यों और विशेषज्ञों के लॉकडाउन को बढ़ाने के आग्रह की समीक्षा कर रही है। लॉकडाउन लागू होने के बाद यह दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री इस विषय पर मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के मुद्दे बुधवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा की और कहा कि देश में स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ जैसी है और कड़े निर्णय लेने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार की प्राथमिकता हर व्यक्ति के जीवन को बचाने की है।

विपक्ष एवं अन्य दलों के नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ हमें अवश्य ही सतर्क रहना चाहिए।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है। इससे पहले 2 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद के दौरान मोदी ने उनसे लॉकडाउन से ‘क्रमवार’ तरीके से बाहर आने के बारे में सुझाव मांगा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों