लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यूएई यात्रा स्थगित

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी गयी है। घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का छह जनवरी के आसपास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खाड़ी देश की यात्रा का कार्यक्रम था। मामले के जानकार लोगों ने कहा कि कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यात्रा स्थगित की गयी है और अब यह फरवरी में हो सकती है।

भारत और यूएई दोनों जगह ओमीक्रोन के मामले बढ़ते देखे जा रहे हैं।

दोनों देश अगले वर्ष अपने कूटनीतिक संबंधों के 50 साल पूरे करने जा रहे हैं और इसी पृष्ठभूमि में यात्रा प्रस्तावित थी।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के लिहाज से बातचीत कर रहे हैं।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात हाल में चार देशों के एक नये समूह में शामिल हुए जो व्यापार और निवेश से संबंधित विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। समूह के अन्य दो सदस्यों में अमेरिका और इजराइल हैं।

दोनों देशों के संबंधों में 2015 में मोदी की यूएई यात्रा के बाद काफी प्रगति देखी गयी और इसे साझेदारी में नये दौर की शुरुआत के रूप में देखा गया।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने 2016 में भारत की यात्रा की थी। वह जनवरी 2017 में गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए दोबारा भारत आये थे।

प्रधानमंत्री मोदी दुबई में आयोजित छठी ‘वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट’ में भाग लेने के लिए फरवरी 2018 में पुन: यूएई गये थे। वह अगस्त 2019 में एक बार फिर यूएई गये, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos