लाइव न्यूज़ :

PM मोदी की मां हीराबेन ने टीवी पर देखा भूमिपूजन का पूरा समारोह, हाथ जोड़े टीवी के सामने आईं नजर

By स्वाति सिंह | Updated: August 5, 2020 19:26 IST

पीएम मोदी की मां की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी में आरती कर रहे हैं और हीराबेन टीवी के सामने बैठकर अपने पुत्र को देख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी इस ऐतिहासिक पल को टीवी पर देखा।

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। कोरोना के चलते कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों को ही निमंत्रण भेजा गया था, जिस वजह से तमाम लोग इस भव्य आयोजन में हिस्सा नहीं ले पाए। ऐसे में लोगों ने केवल टीवी पर ही देखकर संतोष ही संतोष किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी इस ऐतिहासिक पल को टीवी पर देखा।

पीएम मोदी की मां की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी में आरती कर रहे हैं और हीराबेन टीवी के सामने बैठकर अपने पुत्र को देख रही हैं। तस्वीर में वो हाथ जोड़ी हुई हैं। गौरतलब है कि भूमि पूजन समारोह के प्रधानमंत्री ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमानजी की पूजा-अर्चना की और फिर राम जन्मभूमि क्षेत्र पहुंचकर भगवान राम को दंडवत प्रणाम किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां भूमि पूजन कर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ निर्माण की आधारशिला रखी और कहा कि आज सदियों का इंतजार खत्म हुआ है। राम मंदिर को राष्ट्रीय एकता व भावना का प्रतीक और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का द्योतक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ आने वाली पीढ़ियों को आस्था और संकल्प की प्रेरणा देगा, बल्कि अनंतकाल तक पूरी मानवता को प्रेरित करेगा। दशकों तक हिन्दू-मुस्लिम समुदायों के बीच विवाद का केंद्र रहे श्री राम जन्मभूमि स्थल पर जब मोदी पूजा-अर्चना कर रहे थे, उस वक्त देशभर के लोग अपने घरों में टेलीविजन से चिपके रहे और इस पल के गवाह बने। 

पीएम मोदी की मां हीराबेन की इससे पहले जनता कर्फ्यू के दौरान तस्वीर सामने आई थी। जिसमें उन्होंने थाली बजाई थी। हीराबेन ने थाली बजाकर कोरोना कमांडोज का आभार जताया था। पीएम मोदी ने 22 मार्च की शाम 5 बजे अपने घर के दरवाजे पर, खिड़की के पास या बालकनी में खड़े होकर 5 मिनट तक ताली बजाकर, थाली बजाकर कोरोना कमांडोज के प्रति धन्यवाद अर्पित करने की अपील की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअयोध्याराम जन्मभूमिराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया