लाइव न्यूज़ :

जरूरतमंद लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री मोदी का मिशन : नकवी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हर जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन बताते हुए जोर देकर कहा कि केंद्र का ध्यान बिना तुष्टीकरण के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में ‘दिव्यांग जन’ और वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न चिकित्सा सहायता उपकरणों के मुफ्त वितरण के दौरान यह टिप्पणी की। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ए नारायणस्वामी भी उपस्थित थे।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, एएलआईएमसीओ, कानपुर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ‘एडीआईपी और राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के तहत रामपुर के विभिन्न हिस्सों के लगभग 2000 ‘दिव्यांग जन’ और वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न चिकित्सा सहायता उपकरण जैसे ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर, प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक उपकरण, श्रवण उपकरण वितरित किए।

नकवी ने कहा कि पिछले सात वर्षों के दौरान, मोदी सरकार ने गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के सुशासन, समावेशी विकास और "तुष्टिकरण के बिना सशक्तिकरण" पर ध्यान केंद्रित किया है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव औलख, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य जयपाल सिंह व्यास और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नकवी ने रामपुर के नुमाइश मैदान में आयोजित किए जा रहे ‘हुनर हाट’ का भी दौरा किया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद कारीगरों और शिल्पकारों के स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों को आकर्षक पैकेजिंग और बाजार उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

केनरा बैंक ने कारीगरों और शिल्पकारों को आसान ऋण और अन्य वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘हुनर हाट’ में एक शिविर भी स्थापित किया है।

नकवी ने कहा कि ‘हुनर हाट’ ‘जीईएम’ (गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस) पर भी उपलब्ध है, जो कारीगरों और शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार प्रदान कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह