लाइव न्यूज़ :

PM Modi's Meerut Rally: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया 'कच्छतीवु' द्वीप को भारत से काटने का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2024 17:06 IST

PM Modi's Meerut Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “मोदी को रोका नहीं जाएगा। हर भ्रष्ट राजनेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

Open in App

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के मेरे परिवारजन भाजपा-एनडीए को वोट देकर हमें तीसरी बार जनसेवा का मौका देने का मन बना चुके हैं। मेरठ में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव भ्रष्टाचार के संरक्षकों और भ्रष्टाचार के दुश्मनों के बीच होगा। 

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आज कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूर, श्रीलंका और ​तमिलनाडु के  बीच में एक द्वीप है कच्छतीवु। देश आजाद हुआ तब ये द्वीप हमारे पास था, लेकिन कांग्रेस ने 4-5 दशक पहले मां भारती का एक अंग काट दिया और भारत से अलग कर दिया।

उन्होंने विपक्ष के इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “मोदी को रोका नहीं जाएगा। हर भ्रष्ट राजनेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” पीएम मोदी ने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है और इसलिए कुछ नेता इसका विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग उनकी कार्रवाई से परेशान हैं और वे इंडिया ब्लॉक की छत्रछाया में एक साथ आ गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ उनके लिए खास है क्योंकि 2014 और 2019 में भी उन्होंने मेरठ से ही अभियान की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव न केवल एक नई सरकार के लिए है, बल्कि विकसित भारत के लिए भी है, उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल उस विकास का ट्रेलर मात्र थे जो उन्होंने देश के लिए योजना बनाई थी। 

पीएम मोदी ने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा, "जब भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया, तो 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आ गए। जब हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे, तो मैं वादा करता हूं कि एक नया मध्यम वर्ग भारत की वृद्धि को बढ़ावा देगा।" एनडीए शासन में राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करना, तीन तलाक पर प्रतिबंध आदि शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024मेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया