चंद्रयान 3 की सफलता पर फ्रांस से पीएम मोदी का बधाई संदेश, वैज्ञानिकों की प्रतिभा को किया सलाम

By रुस्तम राणा | Updated: July 14, 2023 15:58 IST2023-07-14T15:48:55+5:302023-07-14T15:58:48+5:30

पीएम मोदी ने शुक्रवार को चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लॉन्चिंग के बाद ट्विटर पर लिखा, चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा।

PM Modi's congratulatory message from France on the success of Chandrayaan 3, salutes the talent of scientists | चंद्रयान 3 की सफलता पर फ्रांस से पीएम मोदी का बधाई संदेश, वैज्ञानिकों की प्रतिभा को किया सलाम

चंद्रयान 3 की सफलता पर फ्रांस से पीएम मोदी का बधाई संदेश, वैज्ञानिकों की प्रतिभा को किया सलाम

Highlightsपीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखाकहा- यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता हैपीएम ने कहा- यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है

नई दिल्ली: चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई संदेश ट्विटर के माध्यम से भेजा है। पीएम मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा को सलाम किया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लॉन्चिंग के बाद ट्विटर पर लिखा, "चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ!"

वहीं इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है, जो बनने वाले इतिहास का हिस्सा थे। भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद और अनलॉक करके इसे संभव बनाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद। श्रीहरिकोटा के द्वार और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को सक्षम बनाना..।"

  

चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक उड़ान भरी। यह बताते चलें कि चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो टीम और चंद्रयान-3 मिशन के पीछे के सभी लोगों को बधाई दी। बधाई देने वालों में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। 

Web Title: PM Modi's congratulatory message from France on the success of Chandrayaan 3, salutes the talent of scientists

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे