लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी की खास योजना, 71 हजार दीयों के साथ 5 करोड़ पोस्टकार्ड भी वितरित किए जाएंगे

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 17, 2021 09:40 IST

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने विशेष कार्यक्रम की योजनाएं रखी है । इसमें काशी में वाराणसी के भारत माता मंदिर में 71 हजार दीये जलाए जाएंगे । इसके साथ ही 5 करोड़ पोस्टकॉर्ड भी वितरित किए जाएंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के जन्मदिन भाजपा का विशेष कार्यक्रमकाशी में जलाए जाएंगे 71 हजार दीयेदेशभर में कोविड-19 टीके का रिकॉर्ड

दिल्ली :  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इश दिन को खास बनाने के लिए कई योजनाएं भी बनाई है । इस विषेश अवसर पर काशी में वाराणसी के भारत माता मंदिर में 71,000 दीये (मिट्टी के दीपक) जलाए जाएंगे । भाजपा दीया जलाने के साथ-साथ 14 करोड़ राशन बैग भी बांटेगी, जिन पर "थैंक-यू मोदीजी" छपा होगा । 

अन्य योजनाओं में, भाजपा पीएम मोदी की तस्वीर के साथ पांच करोड़ पोस्टकार्ड वितरित करेगी, जो देश भर के डाकघरों से मेल किए जाएंगे । रक्तदान अभियान, नदियों के लिए सफाई अभियान, राशन कार्डों का वितरण और ऐसी ही ढेर सारी गतिविधियां देशभर में की जानी है । 

टाइम मैगजीन के 2021 के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम के बड़े नेता के जन्मदिवस के  अवसर पर केंद्र रिकॉर्ड कोविड -19 टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है । इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा कि “सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को उपहार है । हमारे प्रिय प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कल आइए #VaccineSeva की शुरुआत करें । जिन लोगों ने टीका नहीं लिया है - ऐसे लोगों, अपने रिश्तेदारों और समाज के सभी वर्गों के लोगों को कल प्रधानमंत्री को जन्मदिन के उपहार के रूप में टीका लगवाने के लिए ले जाएं । ”

इस बीच बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राज्य भर में विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है । राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 17 सितंबर को 30 लाख वैक्सीन डोज देने का फैसला किया है । इसके साथ ही देशभर में अलग-अलग जगहों पर तरह-तरह के कार्यक्रम किया जा रहे हैं ।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया