प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:28 IST2021-09-28T16:28:54+5:302021-09-28T16:28:54+5:30

PM Modi wishes Lata Mangeshkar on her birthday | प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी

(नाम में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को मंगलवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

गायकों की कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत लता मंगेशकर मंगलवार को 92 वर्ष की हो गईं।

मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, “आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM Modi wishes Lata Mangeshkar on her birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे