लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी 8 और 9 जून को होंगे विदेश दौरे पर, मालदीव के बाद श्रीलंका के साथ करेंगे द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 18:35 IST

प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा होगा. मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच उच्च स्तरीय आदान प्रदान में नई गति को परिलक्षित करती है.

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 जून को मालदीव की सरकारी यात्रा पर जाएंगे.मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा पर 8-9 जून को मालदीव जाएंग. वे 9 जून को श्रीलंका भी जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों तथा आपसी हितों से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे.

विदेश मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 जून को मालदीव की सरकारी यात्रा पर जाएंगे. वे मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं. ''

प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा होगा. मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच उच्च स्तरीय आदान प्रदान में नई गति को परिलक्षित करती है. इससे पहले राष्ट्रपति सोलिह दिसंबर 2018 में भारत के सरकारी दौरे पर आए थे.

प्रधानमंत्री मोदी की आसन्न मालदीव यात्रा के दौरान दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों में हाल के समय में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा. साथ ही, दोनों देश अपने खास संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के मकसद से साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को श्रीलंका की यात्रा पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल श्रीसेना के निमंत्रण पर जा रहे हैं.मालदीव और श्रीलंका की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा 'पड़ोस प्रथम नीति' और सागर सिद्धांत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है.

गौरतलब है कि सागर सिद्धांत का आशय 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास' है. यह सागर के जरिये आर्थिक समृद्धि हासिल करने के भारत के वृहद प्रयास का हिस्सा है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमालदीवश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं