लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी मंडी में पनबिजली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ शिमला, 26 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को मंडी में एक रैली को संबोधित करेंगे और कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखने के अलावा एक पूर्ण पनबिजली परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी का दौरा करेंगे और 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पनबिजली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘वह ‘हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की अध्यक्षता करेंगे।’’

पीएमओ ने कहा कि मोदी ने देश में उपलब्ध संसाधनों की अप्रयुक्त क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है और इस संबंध में एक कदम हिमालयी क्षेत्र में पनबिजली क्षमता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना है।

उसने कहा, “इस दौरान जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और जिनका शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे, वे इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाते हैं।”

मोदी करीब तीन दशक से लंबित रेणुकाजी बांध परियोजना की आधारशिला रखेंगे। मोदी के सहकारी संघवाद पर जोर देने के साथ केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली राज्यों को एक साथ लाने पर परियोजना संभव हो पाई।

पीएमओ ने कहा कि 40 मेगावाट की परियोजना करीब सात हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। यह दिल्ली के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, जिसे प्रति वर्ष लगभग 50 करोड़ घन मीटर पानी की आपूर्ति मिलेगी।

मोदी लुहरी चरण-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। दो सौ दस मेगावाट की इस परियोजना का निर्माण 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। इससे प्रति वर्ष 75 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा।

एक अन्य परियोजना जिसके लिए वह आधारशिला रखेंगे, वह है धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना। यह हमीरपुर जिले की पहली जलविद्युत परियोजना होगी। छियासठ मेगावाट की इस परियोजना का निर्माण 680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि इससे प्रति वर्ष 30 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा।

कार्यालय ने कहा कि ‘हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ से लगभग 28,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत के माध्यम से क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी मंडी के पड्डल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दावा किया कि राज्यभर से कम से कम एक लाख लोग रैली में शामिल होंगे।

हालांकि, कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए लोगों को इकट्ठा करने के वास्ते सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल