भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान PM मोदी करेंगे शुरू, कहा- हर बूथ पर लगाएं पांच पेड़

By स्वाति सिंह | Updated: July 2, 2019 11:52 IST2019-07-02T11:51:11+5:302019-07-02T11:52:10+5:30

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के महासचिव कुलजीत चहल एवं पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए समन्वयक एवं सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है। 

PM Modi will launch nationwide membership drive, workers asked to put five trees on every booth | भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान PM मोदी करेंगे शुरू, कहा- हर बूथ पर लगाएं पांच पेड़

भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान PM मोदी करेंगे शुरू, कहा- हर बूथ पर लगाएं पांच पेड़

Highlightsसदस्यता अभियान के दौरान कम से कम 14 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।पार्टी ने प्रत्येक पोलिंग बूथ पर ‘पंच परमेश्वर’ के रूप में पांच कार्यकर्ताओं को तैनात किया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह जुलाई को वाराणसी से भाजपा की सदस्यता मुहिम शुरू करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस मुहिम के दौरान हर बूथ पर पांच पेड़ लगाने को कहा। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के महासचिव कुलजीत चहल एवं पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए समन्वयक एवं सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है। 

चहल ने बताया कि ये नियुक्तियां मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने की। सदस्यता अभियान चलाने के लिए पार्टी की आईटी टीमों का प्रशिक्षण सत्र देश भर में 19 जून को रखा जाएगा। सदस्यता अभियान के सभी जिला इकाई प्रभारियों की नियुक्ति 25 जून तक कर ली जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल करीब 32 लाख पंजीकृत भाजपा कार्यकर्ता हैं। पार्टी का लक्ष्य अभियान के दौरान इस संख्या में 20 फीसदी बढ़ोतरी का है। यह अभियान छह जुलाई से शुरू होगा।

सदस्यता अभियान के दौरान दिल्ली में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कम से कम 14 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।  पार्टी ने प्रत्येक पोलिंग बूथ पर ‘पंच परमेश्वर’ के रूप में पांच कार्यकर्ताओं को तैनात किया है जो पार्टी और उस क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को आपस में जोड़ने का काम करेंगे। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सदस्यता अभियान अन्य राज्यों के मुकाबले अलग होगा जहां 20 प्रतिशत नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य है। तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान सामान्य प्रकृति का होगा जिसमें अन्य राज्यों के 20 प्रतिशत नए सदस्यों से ज्यादा करीब 14 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं फिलहाल दिल्ली में भाजपा के करीब 27 लाख सदस्य हैं। 

दिल्ली में सदस्यता अभियान के सह-प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली में 13,816 मतदान केन्द्र हैं और करीब 58,000 बूथस्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, अगर सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक पंच परमेश्वर 50 नए सदस्यों को भी जोड़ता है तो भी हम आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। भाजपा ने 2017 के निकाय चुनावों से पहले राजधानी दिल्ली के सभी 13,816 बूथों के लिए पंच परमेश्वरों की नियुक्ति की थी। 

भाजपा करीब दो दशक से सत्ता से बाहर है, ऐसे में मनोज तिवारी का मानना है कि इस सदस्यता अभियान से विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ होगा। लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटें भाजपा के खाते में आयी हैं।

Web Title: PM Modi will launch nationwide membership drive, workers asked to put five trees on every booth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे