लाइव न्यूज़ :

PM मोदी आज ओडिशा और केरल को देंगे कई सौगातें, विभिन्न विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

By भाषा | Updated: January 15, 2019 05:38 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक वह सोनपुर केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन की आधारशिला रखेंगे। एमएमएलपी का निर्माण सौ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इससे आयात-निर्यात और घरेलू माल ढुलाई में सहूलियत होगी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा और केरल में आज कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं में एक रेलवे लाइन और एक राजमार्ग बाईपास परियोजना भी शामिल है। ओडिशा के झारसुगुडा में प्रधानमंत्री मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) और अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा वह बलांगीर और बिचुपली के बीच एक नये रेलवे लाइन की भी शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक वह सोनपुर केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन की आधारशिला रखेंगे। एमएमएलपी का निर्माण सौ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इससे आयात-निर्यात और घरेलू माल ढुलाई में सहूलियत होगी।

यह हावड़ा-मुंबई लाइन पर स्थित है, जो झारसुगुडा रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके आसपास स्टील, सीमेंट, कागज सहित कई महत्पूर्ण उद्योग स्थित हैं और इन उद्योगों को एमएमएलपी से लाभ मिलेगा।

बयान में कहा गया है कि 15 किलोमीटर लंबा बलांगीर-बिचुपली नया रेल लाइन तटीय ओडिशा को राज्य के पश्चिमी हिस्से से जोड़ेगा। इससे भुवनेश्वर और पुरी जैसे बड़े शहरों से नयी दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। 

प्रधानमंत्री 813 किलोमीटर लंबे झारसुगुडा- विजयनगरम रेलमार्ग और संबलपुर-अंगुल लाइन के विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 1085 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं को पूरा किया गया है।

प्रधानमंत्री केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर कोल्लम बाइपास का उद्घाटन करेंगे। यह 13 किलोमीटर लंबा दो लेन का बाईपास है और अष्टमुडी झील पर इसमें तीन बड़े पुल बने हुए हैं। इस परियोजना से अलपुझा और तिरूवनंतपुरम के बीच यात्रा समय में कमी आएगी और कोल्लम शहर में यातायात भीड़भाड़ कम होगा।

तिरूवनंतपुरम में मोदी पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे और वहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बनने वाले स्थान की पट्टिका का अनावरण करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीओड़िसाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है