लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर से सात मेडिकल कालेजों का उद्घाटन करेंगे : योगी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:02 IST

Open in App

सिद्धार्थनगर (उप्र) 16 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर आएंगे और यहीं से उत्तर प्रदेश के सात नवनिर्मित मेडिकल कालेजों का लोकार्पण करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को यहां पत्रकारों को यह जानकारी दी। वह मोदी के 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आज सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन और उसके परिसर का मुआयना किया और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की।

करीब आधे घंटे तक चली बैठक के बाद योगी ने पत्रकारों से कहा, ''आज मैं यहां प्रधानमंत्री के आगमन पर तैयारियो की समीक्षा करने आया हूँ। मेडिकल कॉलेजों की एक श्रृंखला उत्तरप्रदेश में शुरू की गई है और राज्‍य के सात जनपदों-- सिद्धार्थनगर, देवरिया, मिर्ज़ापुर, एटा, हरदोई, गाजीपुर और बहराइच के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) से मान्यता मिल चुकी है।''

उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को इन सात मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रधान मंत्री मोदी सिद्धार्थनगर से करेंगे और यहां इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

उन्‍होंने बताया कि सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज से पड़ोसी जनपदों के अलावा पड़ोसी मुल्क नेपाल के लोग भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का नाम भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रदेश अध्‍यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी उर्फ माधव बाबू के नाम पर रखा जाएगा। माधव बाबू सिद्धार्थनगर ज़िले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के निवासी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा