लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर से सात मेडिकल कालेजों का उद्घाटन करेंगे : योगी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:29 IST

Open in App

(तीसरे पैरे में जनपद का नाम ठीक करते हुए)

सिद्धार्थनगर (उप्र) 16 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर आएंगे और यहीं से उत्तर प्रदेश के सात नवनिर्मित मेडिकल कालेजों का लोकार्पण करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को यहां पत्रकारों को यह जानकारी दी। वह मोदी के 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आज सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन और उसके परिसर का मुआयना किया और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की।

करीब आधे घंटे तक चली बैठक के बाद योगी ने पत्रकारों से कहा, ''आज मैं यहां प्रधानमंत्री के आगमन पर तैयारियो की समीक्षा करने आया हूँ। मेडिकल कॉलेजों की एक श्रृंखला उत्तरप्रदेश में शुरू की गई है और राज्‍य के सात जनपदों-- सिद्धार्थनगर, देवरिया, मिर्ज़ापुर, एटा, हरदोई, गाजीपुर और प्रतापगढ़ (रिपीट) प्रतापगढ़ के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) से मान्यता मिल चुकी है।''

उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को इन सात मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रधान मंत्री मोदी सिद्धार्थनगर से करेंगे और यहां इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

उन्‍होंने बताया कि सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज से पड़ोसी जनपदों के अलावा पड़ोसी मुल्क नेपाल के लोग भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का नाम भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रदेश अध्‍यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी उर्फ माधव बाबू के नाम पर रखा जाएगा। माधव बाबू सिद्धार्थनगर ज़िले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के निवासी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी