लाइव न्यूज़ :

BJP सांसदों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर करेंगे मंथन

By भाषा | Updated: July 3, 2019 06:04 IST

सभी भाजपा सांसदों को अन्य पिछड़ा वर्ग, युवा सांसद, महिला सांसद और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति समुदायों सहित सात समूहों में बांटा गया है। मोदी के साथ प्रत्येक समूह की अलग-अलग बैठक होगी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सांसदों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे जिन्हें इस सप्ताह शुरू होने वाली चर्चा के लिए सात समूहों में बांटा गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि इन बैठकों की योजना इस तरह से तैयार की गई है जिससे कि दोनों सदनों के भाजपा सांसदों को मोदी से सीधे रूबरू होने का अवसर मिले, जो उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं और उनके साथ विभिन्न मुद्दों, खासकर संसद संबंधी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि सभी भाजपा सांसदों को अन्य पिछड़ा वर्ग, युवा सांसद, महिला सांसद और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति समुदायों सहित सात समूहों में बांटा गया है। मोदी के साथ प्रत्येक समूह की अलग-अलग बैठक होगी।

इन समूहों में से किसी भी श्रेणी में आने वाले केंद्रीय मंत्री भी बैठकों में शामिल होंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के इन सभी बैठकों में मौजूद रहने की उम्मीद है। इन बैठकों के इस सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है और ये प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर होंगी।

सत्रहवीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ मोदी की बैठकों की यह पहली श्रृंखला होगी। मोदी सोलहवीं लोकसभा के दौरान संसद के प्रत्येक सत्र में विभिन्न राज्यों के सांसदों से मिलते थे। इन बैठकों में वह सांसदों से सरकार के एजेंडे के बारे में बात करते थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया