लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी चार दिसंबर को देहरादून में करेंगे चुनावी रैली

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:06 IST

Open in App

देहरादून, 29 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही करीब 30,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को समारोह स्थल ‘परेड ग्राउंड’ में तैयारियों का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री 26000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और 4000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है और उसकी तैयारी को लेकर जिला स्तर से लेकर, वार्ड स्तर तक बैठकें की जा रही हैं।

धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के संबंध में कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नडडा ने भी समीक्षा बैठक की थी।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक भी ‘परेड ग्राउंड’ पहुंचे।

उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दो माह के भीतर प्रधानमंत्री का उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा होगा। सात अक्टूबर को एम्स ऋषिकेश में ऑक्सीजन संयंत्र का उदघाटन करने के बाद, वह पांच नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के लिए केदारनाथ आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे