लाइव न्यूज़ :

आज शाम छह बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, ट्वीट कर बोले- जरूर जुड़ें

By भाषा | Updated: October 20, 2020 13:49 IST

देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी समय-समय पर देश को संबोधित करते रहे हैं। एक बार फिर वह आज शाम में देश की जनता को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज देश के नाम संदेश दूंगा आप सभी जरूर जुड़ें।पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी की वजह से पर्व व त्योहार के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर सकते हैं।

नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’’ भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है तब से प्रधानमंत्री कई दफे राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके हैं।

मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसके बाद 24 मार्च को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था।

बाद के राष्ट्र के नाम अपने संबोधनों में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।  

दरअसल, देश में इस वक्त त्योहारों का वक्त चल रहा है और आने वाले दिनों में लगातार त्योहार ही त्योहार हैं, ऐसे में सरकार की ओर से एक बार फिर सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में संभव है कि पीएम मोदी लोगों को पर्व के दौरान सावधानी रखने की बात कह सकते हैं।

हाल ही में भले ही कोरोना के केस में कमी आई हो, लेकिन त्योहार के कारण बाजारों में भीड़ हो सकती है ऐसे में सावधानी के तौर पर सरकार की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह