लाइव न्यूज़ :

मलिक्कार्जुन खड़गे का बयान, PM मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो हिटलर ने जर्मनी के साथ किया

By भाषा | Updated: November 5, 2018 05:16 IST

मलिक्कार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा के शासन में देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है लेकिन कांग्रेस, आरएसएस, भाजपा और मोदी को उसी तरह से संविधान को नष्ट नहीं करने देगी जैसे अन्य संस्थानों को तबाह किया जा रहा है।

Open in App

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मलिक्कार्जुन खड़गे ने रविवार (4 नवंबर) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था। कर्नाटक से सांसद यहां बांद्रा में मुंबई कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘संविधान बचाव परिषद’ में बोल रहे थे।

खड़गे ने कहा कि भाजपा के शासन में देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है लेकिन कांग्रेस, आरएसएस, भाजपा और मोदी को उसी तरह से संविधान को नष्ट नहीं करने देगी जैसे अन्य संस्थानों को तबाह किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘संविधान का संबंध किसी खास जाति, धर्म या समुदाय से नहीं है, बल्कि समान रूप से हर एक भारतीय से है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘संसदीय लोकतंत्र में स्वतंत्रता के किस अधिकार का भाजपा ने सम्मान किया है?’’ 

महाराष्ट्र मामलों के कांग्रेस के महासचिव प्रभारी खड़गे ने कहा, ‘‘भाजपा बीते चार साल में सही दिशा में चार कदम नहीं चल सकी। उनके पास कांग्रेस पर उंगली उठाने और हमसे यह पूछने का कोई अधिकार नहीं है कि हमने पिछले 70 साल में क्या किया।’’ 

लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से इसने अभिव्यक्ति की स्वंत्रता को नष्ट कर दिया है और लगातार प्रेस पर अंकुश लगा रही है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था। संविधान खतरे में है और हमें इसे तबाह करने की भाजपा की कोशिश से लड़ने की जरूरत है।’’ 

मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने कार्यक्रम में कहा कि देश की नींव को बनाने वाले सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत का संविधान देश की आत्मा है जिसकी आज हत्या की जा रही है। बीते चार साल में भाजपा ने अपनी इच्छा के मुताबिक नए नियम बनाए हैं जो देश के कानून एवं व्यवस्था के अनुसार नहीं है।’’

कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने कहा कि संविधान की रक्षा करने से ही देश महफूज होगा और लोगों से अनुरोध किया कि वे इसे बचाने के लिए लड़ें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो