लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे पेट्रोटेक का उद्घाटन, खराब मौसम की वजह से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे ग्रेटर नोएडा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2019 10:49 IST

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में वंचित वर्ग के स्‍कूली बच्‍चों को खाना खिलाएंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहर में सोमवार को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजि  13वें अंतरराष्ट्रीय तेल-गैस सम्मेलन और पेट्रोटेक-2019 प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी यहां प्रदर्शनी में शामिल होने वाली कंपनियों और देशों के प्रतिनधियों को भी संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी कुछ ही देर में सड़क मार्ग से ग्रेटर नोए़़डा पहुंचेगें। 

खराब मौसम की वजह से बदला रूट 

बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को ग्रेटर नोएडा हेलीकॉप्टर से पहुंचने वाले थे, लेकिन खराब मौसम और कोहरे की वजह से पीएम मोदी का रूट बदलना पड़ा। पीएम मोदी अब सड़क मार्ग से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे।  इस बीच कई जगहों पर रूट डायवर्जन कर दिया गया है। पीएम नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से परिचौक स्थित इंडिया एक्सपो मार्ड पहुंचेंगे। 

नगर मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन से गुरुवार शाम प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद यात्रा से जुड़ी तैयारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 11 फरवरी प्रात: 9.30 बजे पेट्रोटेक-2019 प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। वह जेवर ग्रीन फील्ड हवाईअड्डे का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

हालांकि इस बाबत सवाल करने पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने बताया कि जेवर हवाईअड्डे का शिलान्यास 11 फरवरी को नहीं होगा। यह संभवत: तीन या चार मार्च को होगा।

वृंदावन में पीएम मोदी अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में होंगे शामिल 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में वंचित वर्ग के स्‍कूली बच्‍चों को खाना खिलाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन की ओर से 3 अरबवीं थाली परोसे जाने के अवसर पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 'बाहुबली' फिल्‍म के कुछ सदस्यों सहित शेफ संजीव कपूर भी मौजूद रहेंगे।

इस्‍कॉन के रणनीतिक प्रमुख नवीन नीरद दास ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गरीब और कमजोर तबके के करीब 20 बच्‍चों को खाना परोसेंगे। इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी सहित अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद होंगी।

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट) 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया