लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन 24 सितंबर को वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा 24 सितंबर को वाशिंगटन में उनकी वार्ता के दौरान व्यापार, निवेश और रक्षा तथा सुरक्षा के क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा करने की उम्मीद है। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रृंगला ने बताया कि मोदी बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे और रविवार को लौटेंगे।

प्रधानमंत्री के साथ शिष्टमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और विदेश सचिव श्रृंगला भी शामिल रहेंगे।

श्रृंगला ने प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी और बाइडन के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कट्टरपंथ और आतंकवाद के अलावा अन्य बड़े क्षेत्रीय मुद्दों से निपटने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है।

अमेरिकी नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा प्रधानमंत्री वाशिंगटन में 24 सितंबर को ‘क्वाड’ सम्मेलन में भी भागीदारी करेंगे, जिसमें समकालिन वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी।

वाशिंगटन में अपनी बैठकों के बाद मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शरीक होने के लिए न्यूयार्क की यात्रा करेंगे।

प्रधानमंत्री के न्यूयार्क में 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय आम बहस को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे