लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने ट्वीट कर कहा- एकता व भाईचारा बनाए रखने की जरूरत, कोरोना संक्रमण जाति-धर्म व संप्रदाय नहीं देखता है

By अनुराग आनंद | Updated: April 19, 2020 18:21 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आपसी एकता बनाए रखने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार से 1,334 नए मामले सामने आए।अब तक कोरोना वायरस का पता लगाने के लिये 3,86,791 टेस्ट किये गए, शनिवार को 37,173 टेस्ट किये गए।

नई दिल्ली: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच जिस तरह एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय को लोगों पर कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप लगा रहे हैं। कई जगहों पर कोरोना महामारी को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

इन सबके बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर कहा कि यह समय एकता व भाईचारे को बनाए रखने का है। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि कोरोना लोगों को बीमार करने से पहले उसकी जाति, रंग, धर्म व नस्ल नहीं देखता है। साथ ही पीएम ने कहा कि इस लड़ाई में हम सबों को एकजुट रहने की जरूरत है।

बता दें कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी का यह बयान तब आया है, जब भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा जानाकीर देते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार से 1,334 नए मामले सामने आए, बीते 24 घंटों में 27 लोगों की इससे हुई मौत। अब तक कोरोना वायरस का पता लगाने के लिये 3,86,791 टेस्ट किये गए, शनिवार को 37,173 टेस्ट किये गए। अभी तक 507 लोगों ने जान गंवाई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीके और दवा के परीक्षण से संबंधित विज्ञान के मोर्चे पर काम करने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्यबल रविवार को गठित किया गया। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीका बनाने के लिये डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी को केंद्रीय समन्वय एजेंसी नियुक्त किया गया है। 

वहीं, हॉटस्पॉट्स के निषिद्ध क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) में 20 अप्रैल से किसी तरह की राहत नहीं दी गई है। सिनेमा घर, वाणिज्यिक परिसर, धार्मिक स्थल तीन मई तक बंद रहेंगे। देश में कोविड-19 के लिये विशेष तौर पर 775 अस्पताल और 1,389 स्वास्थ्य देखभाल केंद्र अधिकृत किये गए हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं