लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए

By भाषा | Updated: August 9, 2021 13:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की नयी किस्त जारी करते हुए देश भर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि राज्य मंत्रियों कैलाश चौधरी, शोभा करंदलाजे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस अवसर पर तोमर ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना इस दिशा में सफल और सार्थक सिद्ध हुई है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने किसान लाभार्थियों से संवाद भी किया।

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किस्तों में प्रत्येक चार माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आज से पहले 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos