लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने राहुल गांधी को बताया 'ट्यूबलाइट', कहा-मैं 40 मिनट से बोल रहा था, करंट इतनी देर में पहुंचा

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2020 14:37 IST

संसद में पलटवार करते हुए पीएम मोदीने कहा, ''मैंने सुना है कि कांग्रेस नेता ने कहा कि 6 महीने में मोदी को डंडे पड़ेंगे। मैं इन छह महीनों में और ज्यादा सूर्य नमस्कार करूंगा, उसकी संख्या बढ़ाऊंगा। ताकि मेरी पीठ को भी हर डंडा झेलने की आदत हो जाए। मैनें ऐसे भी पिछले कुछ सालों में इतनी गाली सुनी है कि मैं गाली प्रफू बन गया हूं।।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी को ट्यूबलाइट बता दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी हर लाइन पर चुन-चुनकर कांग्रेस पर हमला किया। पीएम मोदी ने डंडे वाले बयान पर जमकर तंज कसते बिना नाम लिए राहुल गांधी को ट्यूबलाइट बता दिया।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 की रैली में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादिय बयान दिया था। राहुल गांधी ने दिल्ली के चुनावी रैली में कहा था, ''ये दो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे हैं, छह महीने बाद ये घर से नहीं निकल पाएंगे। हिन्दुस्तान के युवा इनको ऐसा डंडा मारेंगे, इनको समझ में आ जाएगा कि हिन्दुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता।'' 

इसपर संसद में पलटवार करते हुए पीएम मोदीने कहा, ''मैंने सुना है कि कांग्रेस नेता ने कहा कि 6 महीने में मोदी को डंडे पड़ेंगे। मैं इन छह महीनों में और ज्यादा सूर्य नमस्कार करूंगा, उसकी संख्या बढ़ाऊंगा। ताकि मेरी पीठ को भी हर डंडा झेलने की आदत हो जाए। मैनें ऐसे भी पिछले कुछ सालों में इतनी गाली सुनी है कि मैं गाली प्रफू बन गया हूं...अब छह महीने का वक्त मिला है तो गाली प्रफू पीठ को भी डंडा प्रफू बन लूंगा।'' संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में जवाब देते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

पीएम मोदी ने कहा, 20 साल से मैंने जिस प्रकार से गंदी गाली सुनकर खुद को गाली प्रूफ बना दिया है तो, 6 महीने ऐसी मेहनत करूंगा की मेरी पीठ को हर डंडा सहने की ताकत मिले। 

पीएम मोदी के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने भी अपनी सीट से खड़े होकर कोई टिप्पणी की जिसके जवाब में फिर से प्रधानमंत्री ने उनपर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 40 मिनट से बोल रहा था लेकिन करंट पहुंचते-पहुंचते इतनी देर लगी। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत सी ट्यूबलाइट का ऐसा ही होता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह