'मन की बात' में मोदी ने कहा- कई विदुषियों का भारत के विकास में योगदान, एक बेटी 10 बेटों के बराबर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 28, 2018 12:00 IST2018-01-28T10:57:27+5:302018-01-28T12:00:04+5:30
मन की बात कार्यक्रम का यह 40वां संस्करण है, कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर सुबह 11 बजे किया गया है। इस साल का उनका यह पहला कार्यक्रम है।

'मन की बात' में मोदी ने कहा- कई विदुषियों का भारत के विकास में योगदान, एक बेटी 10 बेटों के बराबर
पीएम नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का अगला प्रसारण आज शुरू हो गया है, मन की बात कार्यक्रम का यह 40वां संस्करण है।
कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर सुबह 11 बजे किया गया है। इस साल का उनका यह पहला कार्यक्रम है।
'मन की बात' लाइव अपडेट
- मोदी ने बापू को याद करते हुए कहा कि 30 जनवरी को पूज्य बापू की पुण्यतिथि है। उसदिन हम शहीद दिवस मनाते हैं। शांति और अहिंसा का ही रास्ता बापू का रास्ता था। बापू जिन आदर्शों के साथ जिए वे आज भी प्रासंगिक हैं।
- यूरोपीय संघ पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यूरोपीय संघ ने मुझे कैलेंडर भेजा है जिसमें भारतीयों के योगदान को दर्शाया गया है।
- पीएम ने बताया , सुभाषिनी मिस्त्री ने अस्पताल बनाने के लिए लोगों के घर में बर्तन मांजे, सब्जी बेची। इनके पति की मौत इलाज न मिलने की वजह से हो गई थी। आज इनके अस्पताल में निशुल्क इलाज किया जाता है, कुछ लोग मान सम्मान के लिए काम नहीं करते लेकिन उनके काम से हमें प्रेरणा मिलती है। 9 जनवरी को पूज्य महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।
- अरविंद गुप्ता ने कचरे से बच्चों के लिए खिलौने बनाने में पूरा जीवन खपा दिया। वे देशभर के 3000 स्कूलों में जाकर प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही लक्ष्मी जी आज भी जंगल में रहती हैं लेकिन उन्होंने 500 हर्बल दवाइयां बनाई हैं। वह लोगोें की सेवा कर रही हैं इसलिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
- मोदी ने कहा कि इन दिनों पद्म पुरस्कारों के विषय में चर्चा हो रही है। थोड़ा अगर बारीकी से देखें तो आपको गर्व होगा। आपको पता चलेगा कि कैसे-कैसे महान लोग हमारे बीच हैं।पिछले तीन सालों में पद्म पुरस्कारों की पूरी प्रक्रिया बदल गई है। कोई भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अब बहुत सामान्य लोगों को भी पुरस्कार मिल रहे हैं। अब पुरस्कार के लिए व्यक्ति के काम का महत्व बढ़ रहा है।
- अकोला के लोगों ने इसमें भाग लिया। 20 जनवरी 2018 को भी यह अभियान चलाया गया
- मुझे पता चला कि लोगों ने मोरना नदी को साफ करने का बीड़ा उठाया। यह नदी पहले हमेशा बहती थी लेकिन फिर मौसमी हो गई थी। इसके लिए एक ऐक्शन प्लान तैयार किया गयाः
- मन की बात में बात करते हुए मोदी ने कहा,आज देशभर में 3000 से ज्यादा जन औषधि केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। सस्ती दवाइयां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों और अस्पतालों के अमृत स्टोर पर उपलब्ध हैंः
- पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं बिहार की जनता, राज्य के मुख्यमंत्री और मानव श्रृंखला में शामिल हर व्यक्ति की सराहना करता हूं।
- मोदी ने बताया, कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी। वह बात है लचीलापन, आवश्यक सुधार करना। हमारे समाज की विशेषता है कि खुद का सुधार करने का प्रयास किया जाता है।
- मोदी मन की बात के जरिए कहा कि आज हमारी नारी शक्ति आत्मनिर्भर बन रही हैं। छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं ने भी एक मिसाल कायम की है।
- मुंबई का माटुंगा स्टेशन देश का ऐसा पहला स्टेशन है जहां सारी महिला कर्मचारी हैं।
- मोदी ने कहा कि विमेन अचीवर्स पर एक पुस्तक भी तैयार की गई है। ताकि लोग उनके बारे में जानें और प्रेरणा ले सकें।
- क्षमता बाजपेयी की अगवाई वाली आल वूमन क्रू ने उड़ान भरी। आज नारी हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं
- हमारे स्कंद पुराण में कहा गया है, 'दस पुत्रम समा कन्या।' हमारे समाज में नारी को शक्ति का दर्जा दिया गया है। यह शक्ति परिवार को एकता के सूत्र में बांधती हैः
- उन्होंने कहा हम सबके लिए दुख की बात है कि कल्पना चावला को इतनी कम उम्र में खो दिया। लेकिन उन्होंने नारी शक्ति को प्रेरणा दी। यह देखकर काफी खुशी होती है कि भारत में आज महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं
- मोदी कल्पना चावला की पुण्यतिथि का जिक्र किया उन्होंने कल्पना की तारीफ की, कहा उन्होंने कहा कि कल्पना ने नारी शक्ति का मैसेज सभी को दिया था।
-यह 2018 की पहली मन की बात है। दो दिन पहले ही गणतंत्र को उत्साह के साथ मनाया। पहली बार ऐसा हुआ कि 10 देशों के मुखिया इस समारोह में उपस्थित रहेः
गौरतलब है कि मोदी इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। पिछले संस्करण में उन्होंने तीन तलाक पर अपनी राय रखी थी।