लाइव न्यूज़ :

जानें अयोध्या पर फैसले से पहले देश के तमाम बड़े नेताओं ने क्या-क्या कहा? 

By भाषा | Updated: November 9, 2019 11:19 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने न्यायालय के फैसले के मद्देनजर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है। 

Open in App

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाने वाला है। 5 सदस्यीय संविधान पीठ सुबह साढ़े 10 बजे से अपना फैसला पढ़ना शुरू कर दिया है। कुछ ही देर में फैसला आ जाएगा। फैसला आने के पहले देश के तमाम बड़े नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सद्भाव के साथ सहर्ष स्वीकार करने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने न्यायालय के फैसले के मद्देनजर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की शाम ट्वीट कर कहा, "देश की न्यायपालिका के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी पक्षों ने, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने, सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए, वे स्वागत योग्य हैं। कोर्ट के निर्णय के बाद भी हम सबको मिलकर सौहार्द बनाए रखना है।" 

आइए जाने किसने क्या कहा? 

अयोध्या मामले में फैसले को सभी सद्भाव के साथ सहर्ष स्वीकार करें : झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के शनिवार को आने वाले ऐतिहासिक फैसले के मद्देनजर राज्य के सभी नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि जो भी फैसला आए उसे सभी सहर्ष स्वीकार करें। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात जारी संदेश में कहा, ‘‘अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले पर झारखंड के सभी नागरिकों से अपील है कि फैसला जो भी हो हम उसे सहर्ष स्वीकार करें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। कोई अफवाह फैलाये तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।’’ 

गडकरी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को लोगों से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करने और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सुबह नागपुर हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘लोगों को शांति बनाए रखना और फैसले का सम्मान करना चाहिए। यह सुनिश्चित करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। शांति बनाए रखना लोगों का कर्तव्य है।’’ मायावती ने की शांति कायम रखने की अपील

बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद प्रकरण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अयोध्या प्रकरण अर्थात रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक विवाद के सम्बंध में फैसले पर इंतजार की घड़ी समाप्त हुई जिस पर आज माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्णय सुनाया जाने वाला है। सभी लोगों से पुनः अपील है कि वे कोर्ट का फैसला स्वीकार करें व इसका सम्मान करें तथा शान्ति बनाए रखें।’’ 

पटनाइक ने अयोध्या पर फैसले को लेकर लोगों से संयम बरतने की अपील की

अयोध्या भूमि विवाद को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनाइक ने शनिवार को राज्य के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर की गई पोस्ट में जोर दिया कि भाईचारा भारतीय धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने की बानगी है। पटनाइक ने ट्वीट में कहा, “अयोध्या पर फैसले को लेकर सभी से न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने की अपील करता हूं। आइए शांति और सद्भाव में रहें।”

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया